Big Bash League: बिग बैश लीग में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ का बल्ला जमकर गदर मचा रहा है। स्मिथ ने एक बार फिर शतकीय पारी खेली, उन्होंने जोरदार छक्का लगाकार टूर्नामेंट में अपना दूसरा शकत पूरा किया। सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर के बीच खेले गए मैच में स्मिथ एक बार फिर कहर बरपाते नजर आए।
स्मिथ ने छक्का लगाकर पूरा किया शतक
बिग बैश लीग में स्मिथ ने सिडनी थंडर के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 125 रनों की पारी खेली, इस दौरान स्मिथ ने शानदार छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। स्मिथ ने अपनी पारी में 5 चौके और 9 जबरदस्त छक्के लगाए। जिसके वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। स्मिथ ने केवल 56 गेंदों में अपना सैकड़ा पूरा कर लिया।
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1616733011676102659?s=20&t=VDAcF28lF75jtw27kE9blg
स्मिथ इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। स्मिथ पूरे मैच के दौरान विपक्षी टीम पर हावी नजर आए, इससे पहले भी उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। आज भी वह अपनी टीम के लिए ट्रंप कॉर्ड साबित हुए और उन्होंने 9 छक्के और 5 चौके लगाकर अपना सैकड़ा पूरा कर लिया।
और पढ़िए –Under 19 World Cup 2023: ‘बुलंदशहर की सनसनी’ पार्शवी चोपड़ा ने गुगली से उड़ा दिए होश, देखें वीडियो
https://twitter.com/BBL/status/1616733644655316992?s=20&t=4rXxnD7C_VCeKeQjptLnvQ
सिडनी सिक्सर्स ने 125 रनों से जीता मैच
सिडनी सिक्सर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 187 रनों की पारी खेली। लेकिन जवाब में स्कोर का पीछा करने उतरी सिडनी थंडर की पूरी टीम मिलकर 100 रन भी नहीं बना पाई, सिडनी की टीम महज 14 ओवर में महज 62 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
World Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
15 mins ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
52 mins agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
1 hr agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
2 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
3 hrs agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines