Babar Azam Rizwan: पाकिस्तान को हाल ही में वेस्टइंडीज के हाथों शर्मसार होना पड़ा। कैरेबियाई टीम के हाथों पाकिस्तान को 34 साल बाद कोई वनडे सीरीज गंवानी पड़ी। सीरीज के निर्णायक मुकाबले में टीम का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। 295 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी टीम सिर्फ 92 रनों पर ढेर हो गई।
सीरीज में ना तो बाबर आजम कुछ कमाल दिखा सके और ना ही कप्तन साहब यानी मोहम्मद रिजवान का बल्ला चला। इन दोनों बल्लेबाजों के लगातार फ्लॉप शो को देखते हुए पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने बाबर-रिजवान की जमकर क्लास लगाई है।
बाबर-रिजवान पर भड़के बासित
बासित अली ने गेम प्लान शो पर बातचीत करते हुए बाबर आजम और रिजवान को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “यह अपने करियर के शुरुआती दौर में किए गए अच्छे प्रदर्शन का खा रहे हैं। अब इनसे सिर्फ ऐड करवा लो। यह कोच की भी नहीं सुनते हैं। बैटिंग कोच जो भी कहता है उसे यह सिर्फ सुनने का नाटक करते हैं। इन्हें कोई ऐसा चाहिए जो इनकी आंखें खोल सके। इन्हें इंजमाम, युसूफ या फिर यूनिस खान जैसे की जरूरत है।” पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा कि बाबर आजम को मैदान पर अपनी ईगो भूलकर उतरना चाहिए।
2 साल से शतक को तरस रहे बाबर
बाबर आजम का पसंदीदा फॉर्मेट वनडे क्रिकेट माना जाता है। हालांकि, बाबर को एकदिवसीय क्रिकेट में शतक लगाए जमाना हो गया है। पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज ने 50 ओवर के फॉर्मेट में आखिरी सेंचुरी अगस्त 2023 में जड़ी थी। इसके बाद से बाबर रनों के लिए जूझते नजर आए हैं। इस साल खेले 11 मैचों में भी बाबर ने सिर्फ 30 की मामूली औसत से 334 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी 78 का रहा है। वहीं, रिजवान ने भी पिछले दो साल में सिर्फ एक सेंचुरी लगाई है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
1 hr agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
1 hr agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
2 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
2 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
3 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
3 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
3 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines