SCG Multicultural Cup 2023: एससीजी मल्टीकल्चरल कप 2023 में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश जैसी बड़ी टीमों ने हिस्सा लिया। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में इन टीमों द्वारा शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस टूर्नामेंट में अलग-अलग देशों की 8 टीमों ने हिस्सा लिया। इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को पछाड़कर बांग्लादेश ने बाजी मारी है।
इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश ने भारत को हराकर खिताब पर कब्जा किया। फाइनल में बांग्लादेश की जीत के हीरो रहे तहमीद आलम ने 3 विकेट अपने नाम किए। इस पूरे टूर्नामेंट में बांग्लादेशके सलामी बल्लेबाज इमरुल कायेस ने शानदार प्रदर्श किया। जिसके चलते उनको मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
ये भी पढ़े:- IND vs SA: शतक लगाने वाला खिलाड़ी होगा बाहर! दूसरे T20 में क्या हो सकती है भारत की Playing 11
इस टूर्नामेंट के आयोजन एडी ग्रुप ऑफ कंपनीज की तरफ से किया गया। एडी ग्रुप ऑफ कंपनीज (बहरिया टाउन) के मालिक अदील अमूल्य सहयोग से यह आयोजन संभव हो सका है। उन्होंने एससीजी मल्टीकल्चरल कप 2023 की सफलता और जीवंतता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस कार्यक्रम में मोहम्मद अशरफ सहित विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। इसके अलावा पाकिस्तान के महावाणिज्यदूत और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले भी यहां मौजूद थे।
इस अवसर पर टूर्नामेंट को सपोर्ट करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली और रसेल अर्नोल्ड भी उपस्थित थे। उनकी उपस्थिति से टूर्नामेंट का रोमांच भी और ज्यादा बढ़ गया। बता दें, एससीजी मल्टीकल्चरल कप 2023 का सम्मान करते हुए एक भव्य पुरस्कार समारोह के साथ समापन हुआ। भाग लेने वाली टीमें एक ऐसे आयोजन की सफलता का जश्न मना रही हैं जिसने न केवल क्रिकेट का प्रदर्शन किया। बल्कि अलग-अलग देशों की विविधता, समावेशिता और एकता के मूल्यों का भी समर्थन किया।
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
29 mins agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines