New Zealand vs Bangladesh 1st T20I: इन दिनों बांग्लादेश की टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है। फिलहाल दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच मैकलीन पार्क, नेपियर में खेला गया। इस मैच को बांग्लादेश ने 5 विकेट से जीत लिया है। इसके साथ ही बांग्लादेश ने सीरीज में जीत के साथ आगाज किया है। इस जीत के साथ के बांग्लादेश ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में बांग्लादेश की तरफ से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली।
134 पर ऑलआउट हुई थी न्यूजीलैंड
पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 134 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए जेम्स नीशम ने सबसे ज्यादा 48 रनों की पारी खेली। नीशम ने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 3 शानदार छक्के जड़े। इसके अलावा कप्तान मिचेल सैंटनर ने 23 और चैपमैन ने 19 रनों की पारी खेली। मैच में न्यूजीलैंड के 6 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाएं।
बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शोरफुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा मेहंदी हसन और मुस्तफिजुर ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। मैच में शानदार प्रदरेशन करने वाले मेहंदी हसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है।
ये भी पढें:- ICC Rankings: आईपीएल ऑक्शन में नहीं बिका जो खिलाड़ी, अब सूर्यकुमार यादव के लिए बना सबसे बड़ा खतरा
बांग्लादेश ने 18.4 ओवर में हासिल की जीत
न्यूजीलैंड द्वारा जीत के लिए मिले 135 रनों के लक्ष्य को बांग्लादेश ने 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। बांग्लादेश की तरफ से बल्लेबाजी करते लिट्टन दास ने सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान लिट्टन दास ने 2 चौके और एक छ्क्का लगाया। इसके अलावा सौम्या सरकार 22, नजमुल हसन शांतो 19 और तौहीद हृदयोय ने भी 19 रनों की पारी खेली।
न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ईश सोढ़ी को छोड़कर बाकी सभी पांच गेंदबाजों ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। दोनों टीमों के बीच अब सीरीज का दूसरा मैच 29 दिसंबर को खेला जाएगा। दूसरे मैच में न्यूजीलैंड की टीम वासपी करना चाहेगी, तो वहीं बांग्लादेश की टीम दूसरे मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
32 mins agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
32 mins agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
1 hr agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
13 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines