Bangladesh vs New zealand: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 17 रनों से जीत मिली है। कीवी टीम ने तीसरे और आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज कर इस सीरीज को भी ड्रॉ कर दिया है। इस मैच में बारिश ने बाधा डाल दिया और न्यूजीलैंड ने डकवर्थ लुईस नियम से इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया है। यह सीरीज ड्रॉ हो गई है। 3 मैचों की टी20 सीरीज एक-एक से ड्रॉ हुई है। इस मैच में बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज कुछ कमाल नहीं दिखा सका है।
ये भी पढ़ें:- MS Dhoni ने दुबई में मनाई न्यू ईयर पार्टी, धोनी की गोद में बैठी दिखीं पत्नी साक्षी, फैंस ने लिए मजे
कोई भी बल्लेबाज नहीं छू सका 20 रनों का आंकड़ा
बांग्लादेश की ओर से कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा नहीं छू सका है। बांग्लादेश के कप्तान नाजमुल हुसैन शान्तो ने अधिकतम 17 रनों की पारी खेली है। इसके अलावा तौहीद हृदयोय ने 16 रनों की पारी खेली है। बांग्लादेश के 5 खिलाड़ियों ने दहाई में रन बनाया, लेकिन कोई 20 रन का आंकड़ा नहीं छू सका है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाया था। बांग्लादेश की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 19.2 ओवर में ऑल आउट हो गई।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 234: श्रीलंका के लिए बड़ी खुशखबरी, विश्व कप से पहले लौट आया स्टार खिलाड़ी
4 खिलाड़ी 1 रन पर हुए आउट
न्यूजीलैंड की ओर से फिन एलन ने सर्वाधिक 38 रनों की पारी खेली है, उन्होंने 31 गेंद में 38 रन बनाया है। इसके अलावा जेम्स नीशम ने भी 20 गेंदों में नाबाद 28 रनों की पारी खेली है। आपको जानकर हैरानी होगी कि न्यूजीलैंड के 4 खिलाड़ी सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए हैं। एक ही टीम के 4-4 खिलाड़ी का एक रन बनाना काफी कमाल है। बांग्लादेशी गेंदबाज महेदी हसन और शोरगुल वाला इस्लाम ने 2-2 विकेट चटकाए हैं। टी20 सीरीज से पहले बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी, जिसे न्यूजीलैंड ने 2-1 से अपने नाम कर लिया था, लेकिन अब टी20 सीरीज ड्रॉ हो गया है।
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
7 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
8 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
8 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
9 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
9 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines