BAN vs NZ 1st Test: इन दिनों बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। जिसका पहला मैच सिलहट में खेला जा रहा है। इस सीरीज के साथ ही न्यूजीलैंड ने अपने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के अभियान की शुरुआत भी कर दी है। फिलहाल पहले मैच में बांग्लादेश की टीम काफी मजबूत स्थिति में दिख रही है।
मैच की दूसरी पारी में तीसरे दिन स्टंप तक बांग्लादेश ने 3 विकेट खोकर 212 रन बना लिए है। जिसके बाद अब बांग्लादेश के पास 205 रनों की लीड हो गई है। दूसरी पारी में अभी तक बल्लेबाजी करते हुए कप्तान नजमुल हुसेन शांतो ने शतकीय पारी खेली है। दूसरी पारी में शांतो 104 रन बनाकर नाबाद है। इसके अलावा मुशफिकुर रहीम 43 रन बनाकर नाबाद है।
ये भी पढ़ें:- ‘टी20 विश्व कप के लिए विराट-रोहित को नहीं चुनना पागलपन…’ आंद्रे रसेल का बड़ा बयान, टीम इंडिया को दी सलाह
पहली पारी में न्यूजीलैंड के पासक थी 7 रन की लीड
न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 317 रन बनाए थे। जिसके बाद कीवी टीम के पास 7 रनों की मामूली सी लीड हो गई थी। पहली पारी में न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए केन विलियमसन ने शानदार शतक लगाया था।
इस पारी में विलियमसन ने 104 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स 42, डेरियल मिचेल 41 और कप्तान टिम साउदी ने 35 रनों की पारी खेली थी। वहीं बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ताइजुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा मोमिनुल ने 3 विकेट अपने नाम किए थे।
पहली पारी में बांग्लादेश ने बनाए थे 310 रन
मैच की पहली पारी में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 310 रन बनाए थे। बांग्लादेश की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए महमुदल हसन ने सबसे 86 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा कप्तान शांतो 37, मोमिनुल 37, शाहदत होसैन ने 29 रनों की पारी खेली।
इसके अलावा न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में ग्लेन फिल्पिस ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं जेमीनसन और एजाज पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए थे। टिम साउदी और ईश सोढ़ी ने 1-1 विकेट हासिल किया था।
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
12 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
16 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines