BAN vs AUS 1st ODI Live Streaming: पाकिस्तान के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की टीम वनडे और टी20 मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश के दौरे पर है. इस दौरे की शुरुआत वनडे मुकाबले के साथ होने जा रही है. वनडे सीरीज में 3 मैच खेले जाएंगे. बांग्लादेश के पास इस सीरीज में जीत हासिल कर इतिहास रचने का मौका होगा तो वहीं ऑस्ट्रेलिया अपना दबदबा कायम रखने उतरेगी. इससे पहले साल 2011 में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश का दौरा किया था, जिसमें टीम ने मेजबानों तो 3-0 से हराया था. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कमान एक बार फिर जोश इंग्लिस संभालेंगे तो वहीं बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज होंगे. ऐसे में चलिए आपको पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देख सकते हैं.
बांग्लादेश (Bangladesh) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) मैच कब खेला जाएगा?
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच का ये मुकाबला 9 जून को खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार पहले वनडे मैच की शुरुआत 10 बजकर 30 मिनट पर होगी तो वहीं इसके आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.
बांग्लादेश (Bangladesh) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) मैच कहां खेला जाएगा?
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच का ये मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.
बांग्लादेश (Bangladesh) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत में क्रिकेट प्रेमी अगर इस मैच को लाइव देखना चाहते हैं तो इसकी सुविधा भी उपलब्ध है. बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैन कोड एप और वेबसाइट पर होगी. इसके लिए सब्सक्रिप्शन प्लान खरीदना पड़ सकता है.
बांग्लादेश (Bangladesh) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) दोनों टीमों का फुल स्क्वाड
बांग्लादेश टीम: तंजीद हसन तमीम, सौम्या सरकार, लिट्टन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), मोसादेक हुसैन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, नाहिद राणा, तनवीर इस्लाम, सैफ हसन, नुरुल हसन
ऑस्ट्रेलिया की टीम: जोश इंग्लिस (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, मैट रेनशॉ, कैमरन ग्रीन, कूपर कोनोली, लियाम स्कॉट, मैथ्यू कुहनेमैन, ज़ेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, मैथ्यू शॉर्ट, बेन ड्वारशुइस, टॉड मर्फी, ओलिवर पीक
ये भी पढ़िए- IND vs AFG: ऐतिहासिक जीत के बाद भी टीम इंडिया को WTC पॉइंट्स टेबल में नहीं मिला एक भी अंक, जानें कारण
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
7 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
58 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines