हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BCCI से पंगे के बाद छलका बांग्लादेशी कप्तान का 'दर्द', T20 World Cup विवाद पर तोड़ दी चुप्पी

Bangladesh Captain Statement: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अब BCCI से पंगा लेना महंगा पड़ रहा है. इसका असर उनके खिलाड़ियों पर हो रहा है. हाल ही में भारतीय ब्रांड SG ने अपनी स्पॉन्सरशिप बांग्लादेशी प्लेयर्स से वापस लेने का फैसला किया. टीम का माहौल भी टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बाद खराब हो गया है और इस विषय पर उनके कप्तान ने चुप्पी तोड़ी.

विज्ञापन
बांग्लादेश कप्तान का छलका दर्द

Bangladesh Captain Statement: बीसीसीआई से पंगा लेना अब बांग्लादेशी क्रिकेट बोर्ड को भारी पड़ रहा है. मुस्तफिजुर रहमान को IPL से रिलीज किए जाने के बाद विवाद शुरू हुआ. BCB ने अपनी टीम को भारत में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भेजने से इनकार कर दिया. इस विवाद के बीच बांग्लादेश टीम का हाल बेहाल हो गया है. बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन का अब टी20 वर्ल्ड कप कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर दर्द छलका है और उन्होंने अपनी टीम की मानसिकता के बारे में भी बात की.

‘हम एक्टिंग कर रहे हैं’

नजमुल हुसैन ने हाल ही में रिपोर्टर्स से बात की और बताया कि बांग्लादेश का प्रदर्शन वर्ल्ड कप में अच्छा नहीं रहा है और इस तरह के विवाद टीम के लिए मुश्किलें बढ़ा देते हैं. हर खिलाड़ी खुद को आत्मविश्वास से भरपूर दिखाने की कोशिश करता है लेकिन अंदर से वह टूट चुका होता है. उन्होंने कहा, ‘अगर आप हमारे वर्ल्ड कप के नतीजे देखें, तो हमने कभी लगातार अच्छा क्रिकेट नहीं खेला है. हर एक वर्ल्ड कप से पहले कुछ हो जाता है. मैं अपने तीन वर्ल्ड कप के अनुभव से बोल रहा हूं. हम ऐसे एक्टिंग करते हैं कि हमें फर्क नहीं पड़ता और हम प्रोफेशनल खिलाड़ी हैं.’

हुसैन ने आगे कहा, ‘आप लोग भी समझते हैं कि हम एक्टिंग कर रहे हैं. ये आसान नहीं है. खिलाड़ी हमेशा ही ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहने और परफॉर्म करने की कोशिश करते हैं. इस तरह की चीजें न हों, तो ही अच्छा लेकिन ये हमारे कंट्रोल में नहीं है. हमें सही माइंड सेट के साथ वर्ल्ड कप में जाना चाहिए और टीम के लिए बेस्ट करने की कोशिश करनी चाहिए.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड के धागे खोलने के लिए तैयार रोहित-विराट! जमकर बहाया पसीना, तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी

तमीम इकबाल का किया सपोर्ट

हाल ही में तमीम इकबाल ने वर्ल्ड कप को लेकर छिड़े विवाद पर BCB की आलोचना की थी. जवाब में BCB ऑफिशियल नजमुल इस्लाम ने तमीम को भारत का एजेंट बोल दिया. यह बात टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन को पसंद नहीं आई. उन्होंने कहा, ‘एक क्रिकेटर और पूर्व कप्तान के बारे में ऐसे कमेंट करना दिल दुखाता है. मेरे हिसाब से वो बांग्लादेश के सबसे सफल क्रिकेटर्स में से एक हैं. खिलाड़ी के तौर पर हम सम्मान की उम्मीद करते हैं.’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘प्लेयर सफल हो या नहीं, सम्मान जरुरी है. सबसे ज्यादा दुख इस बात से पहुंचा कि क्रिकेट बोर्ड का काम हमें संभालना है. खिलाड़ी के तौर पर मैं ज्यादा कुछ कमेंट नहीं कर सकता. माता-पिता अपने घर पर बच्चों को सही रास्ता दिखाते हैं, सभी के सामने नहीं. हमारे क्रिकेट बोर्ड की ओर से इस तरह के कमेंट को स्वीकार करना बहुत मुश्किल है.’

ये भी पढ़ें:- पहली जीत के बाद RCB की बढ़ गई टेंशन, स्टार खिलाड़ी चोट के कारण ‘बाहर’, जानें कब होगा कमबैक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola