बांग्लादेश की टीम से हुई दिग्गज की छुट्टी! नई सीरीज के लिए हुआ वनडे टीम का ऐलान 

AFG vs BAN: एशिया कप 2025 में खराब प्रदर्शन करने के बाद बांग्लादेश की टीम ने अफगानिस्तान को टी20 सीरीज हरा दिया है. टी20 के बाद अब बांग्लादेश अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. जिसके लिए अब बांग्लादेश की वनडे टीम का ऐलान हो गया है. चयनकर्ताओं ने वनडे टीम से एक स्टार खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

Bangladesh Cricket Team

Bangladesh Cricket Team

Bangladesh Team Announcement: बांग्लादेश की टीम ने हाल के समय में औसत प्रदर्शन किया है. एशिया कप 2025 में बुरी तरह से हारने के बाद बांग्लादेश की टीम ने अफगानिस्तान को टी20 सीरीज में हरा दिया. टी20 सीरीज के बाद इन दोनों देशों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. जिसके लिए बांग्लादेश के चयनकर्ताओं ने टीम का ऐलान कर दिया है. जहां पर मैनेजमेंट ने बड़ा फैसला करके स्टार खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. इसके अलावा युवा खिलाड़ी को भी मौका मिला है. 

विज्ञापन

बांग्लादेश की वनडे टीम का हुआ ऐलान 

विज्ञापन

टी20 सीरीज जीतने के बाद अब बांग्लादेश की टीम वनडे सीरीज की तैयारी कर रही है. जिसके लिए टीम का ऐलान हुआ तो कुछ चौंकाने वाले फैसले भी लिए गए हैं. एशिया कप 2025 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सैफ हसन को पहली बार वनडे टीम में मौका मिला है. वहीं नूरुल हसन की भी लगभग 2 सालों के बाद वनडे टीम में वापसी हुई है. नूरुल ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है.

 कप्तान लिटन दास इंजरी के कारण इस सीरीज का भी हिस्सा नहीं रहने वाले हैं. जिसके कारण ही उनक गैरमौजूदगी में मेहदी हसन मिराज को कप्तानी सौंपी गई है. टीम मैनेजमेंट ने परवेज हुसैन इमोन को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. बांग्लादेश के कुछ खिलाड़ी वीजा नहीं मिलने के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. जिसमें सौम्य सरकार के साथ ही साथ मोहम्मद नईम का नाम शामिल है. 

विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम

मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तंजीद हसन, मोहम्मद नईम, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, जेकर अली, शमीम हुसैन, नुरुल हसन, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन, हसन महमूद, नाहिद राणा. 

विज्ञापन

वनडे सीरीज सीरीज का शेड्यूल 

पहला वनडे: 8 अक्टूबर, अबू धाबी

दूसरा वनडे: 11 अक्टूबर, अबू धाबी

विज्ञापन

तीसरा वनडे: 14 अक्टूबर, अबू धाबी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ