Bangladesh Premier League: बीसीसीआई के साथ विवाद के बाद से ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. बीसीबी के डायरेक्टर एम नजमुल इस्लाम ने खिलाड़ियों को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. जिससे नाराज होकर खिलाड़ियों ने उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे. मांग नहीं पूरी होने के कारण ही खिलाड़ियों ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2025-26 का ही बॉयकॉट कर दिया है. जिसके बाद ही बीसीबी ने नजमुल इस्लाम के खिलाड़ी बड़ा एक्शन लिया है.
खिलाड़ियों ने लीग का किया बॉटकॉट
बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2025-26 में आज मुकाबला चटगांव रॉयल्स और नोआखली एक्सप्रेस के बीच मुकाबला खेला जाना था, लेकिन खिलाड़ी स्टेडियम के लिए होटल से ही नहीं निकले. जिसके कारण ही मुकाबले नहीं शुरू हो सका. ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट्स के मुताबिक खिलाड़ियों ने साफ कर दिया है कि जब बीसीबी के डायरेक्टर एम नजमुल इस्लाम का इस्तीफा नहीं होगा, तब तक किसी भी तरह का क्रिकेट खेलने को खिलाड़ी तैयार नहीं हैं. खिलाड़ियों के विरोध के बाद बोर्ड ने नजमुल के बयान से पहले पल्ला झाड़ा था. अब बोर्ड ने उन्हें नोटिस भेज दिया है. हालांकि उसके बाद भी अभी तक उनका इस्तीफा नहीं आया है.
ये भी पढ़ें: U19 World Cup 2026: USA ने टीम इंडिया के खिलाफ उतारी ‘इंडिया 11’, पहले ही मैच में हो गया खेला!
बीसीबी ने इसको लेकर अब जारी किया बयान
प्लेयर्स के इस फैसले से बोर्ड को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस मामले में अपना बयान जारी करते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा, ‘बोर्ड ने संबंधित बोर्ड सदस्य के खिलाफ फॉर्मल डिसिप्लिनरी कार्रवाई शुरू कर दी है. एक कारण बताओ लेटर जारी किया गया है और उस व्यक्ति को 48 घंटे के अंदर लिखकर जवाब देने का निर्देश दिया गया है. मामले को सही प्रोसेस से निपटाया जाएगा और कार्रवाई के नतीजे के आधार पर सही कार्रवाई की जाएगी.’
ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव को लेकर हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान, बताया कब करेंगे बल्ले के साथ कमबैक
संबंधित खबरें
WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
23 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
34 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
38 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
59 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines