T20 World Cup: T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं. ICC ने कुछ दिनों पहले ही ऐलान किया था कि बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली है. दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारत आकर टूर्नामेंट खेलने से मन कर दिया था और सिक्योरिटी को कारण बताया था. ICC के बांग्लादेश को हटाने के फैसले के बाद पाकिस्तान ने भी टूर्नामेंट बॉयकॉट करने की धमकी दी थी. अब इस पूरे विवाद के बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है. पाकिस्तान को इससे बड़ा नुकसान हो सकता है.
ICC-BCB विवाद में फंसी पाकिस्तान टीम!
ICC और BCB के टी20 वर्ल्ड कप विवाद में पाकिस्तान को दखल देना भारी पड़ सकता है. अगर वो बॉयकॉट करते हैं, तो बांग्लादेश की वर्ल्ड कप में वापसी हो सकती है. हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अगर पाकिस्तान टीम विश्व कप को बॉयकॉट कर देती है, तो फिर ICC बांग्लादेश को उन्हें रिप्लेस करने का पहला मौका देगी. रिपोर्ट में एक ऑफिशियल ने कहा, ‘अगर पाकिस्तान नाम वापस लेती है, तो बांग्लादेश को उन्हें ग्रुप A में रिप्लेस करने का चांस मिलेगा और वो फिर श्रीलंका में अपने सारे मैच खेल सकते हैं. BCB की भी यही शुरुआती मांग थी. इस तरीके से लॉजिस्टिक्स के मामले ज्यादा दिक्कतें नहीं होंगी.’
ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा ने अबरार अहमद के विवादित इशारे पर किया रिएक्ट! शुभमन गिल को बोल्ड कर दिखाई थी आंखें
PCB जल्द करेगा फैसला
PCB चेयरमैन और इंटीरियर मिनिस्टर मोहसिन नकवी ने ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर करने को अन्याय कहा है. नकवी ने ये भी बताया था कि वो प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात करेंगे और फिर आखिरी फैसला करेंगे. PCB चीफ के अनुसार शुक्रवार या सोमवार तक वो फैसला करेंगे कि वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम श्रीलंका जाएगी, या नहीं.
पाकिस्तान ने पहले ही कर दिया है टीम का ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलने की धमकी देने के बावजूद पाकिस्तान टीम ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया था. सिलेक्टर आकिब जावेद ने बताया था कि उनका काम स्क्वाड चुनना है और पाकिस्तान सरकार टीम को वर्ल्ड कप के लिए भेजेगी या नहीं, ये उनका निर्णय होगा. पाकिस्तान का स्क्वाड कुछ इस प्रकार है:
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान और उस्मान तारिक.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के लिए स्कॉटलैंड ने किया टीम का ऐलान, पाकिस्तानी मूल के तूफानी गेंदबाज को मिली जगह
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
34 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines