हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मुस्तफिजुर रहमान को IPL से निकालने पर भड़का बांग्लादेश, T20 World Cup पर मंडराया नया खतरा

BCB Response: मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर करने का फैसला लिया गया है. BCCI ने KKR को निर्देश दिए थे कि बांग्लादेशी प्लेयर मुस्तफिजुर को रिलीज किया जाए और इसी को लेकर अब विवाद छिड़ा हुआ है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की इसपर पहली प्रतिक्रिया आई है और अब टी20 वर्ल्ड कप पर नया खतरा मंडरा रहा है.

विज्ञापन
रहमान को IPL से निकालने पर नाखुश बांग्लादेश

BCB Response: BCCI के निर्देश के बाद मुस्तफिजुर रहमान को KKR ने अपनी टीम से रिलीज कर दिया था. दरअसल, बांग्लादेश में इस समय काफी विवाद छिड़ा हुआ है और इसी वजह से KKR से रहमान को रिलीज किए जाने के आदेश दिए गए. यह चीज बांग्लादेश सरकार को पसंद नहीं आई और इसी कारण अब उन्होंने भारत में होने वाले अपने टी20 वर्ल्ड कप मैचों को शिफ्ट करने का फैसला किया है. उन्होंने ICC को मैसेज भेजने और किसी अन्य जगह पर उनके मैच कराने की मांग की है.

मुस्तफिजुर को IPL से बाहर करने पर भड़का बांग्लादेश

बांग्लादेश में इस समय हिंदुओं के साथ अत्याचार हो रहा है. इसी वजह से BCCI ने मुस्तफिजुर को IPL से हटाने का फैसला किया. बांग्लादेश के स्पोर्ट्स एडवाइजर आसिफ नजरुल ने अब इसपर चुप्पी तोड़ी और फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी टीम से बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को बाहर करने के निर्देश दिए. मैं इस फैसले की कड़ी निंदा करता हूं और इसके खिलाफ हूं. खेल मंत्रालय में नेता होने के नाते मैंने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को ICC को पूरा मैटर समझाने का निर्देश दे दिया है.’

नजरुल ने आगे कहा, ‘बोर्ड को ये चीज साफ बतानी चाहिए कि अगर बांग्लादेशी क्रिकेटर एक कॉन्ट्रैक्ट होने के बावजूद भारत में नहीं खेल सकते, तो फिर बांग्लादेश अपनी पूरी टीम को वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत भेजना सेफ नहीं मानता. मैंने बोर्ड को ये निर्देश भी दे दिए हैं कि वो बांग्लादेश के वर्ल्ड कप मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट कराने की मांग दें. मैंने मिनिस्टर ऑफ इन्फॉर्मेशन और ब्रॉडकास्टिंग से अनुरोध किया है कि वो IPL मैचों को बांग्लादेश में दिखाना बंद कर दें. किसी भी तरह से हम बांग्लादेश, बांग्लादेशी क्रिकेट या बांग्लादेशी क्रिकेटर्स की बेइज्जती सहन नहीं करेंगे. गुलामी के दिन खत्म हो चुके हैं.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- आखिर मैदान पर क्यों भिड़े दो दोस्त? वायरल VIDEO के पीछे की सच्चाई जान छूट जाएगी हंसी!

बांग्लादेश टूर हुआ कैंसिल!

भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्तों में दरार का प्रभाव अब क्रिकेट पर भी नजर आ रहा है. कुछ दिनों पहले ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सीमित ओवरों की सीरीज का ऐलान किया था. उन्होंने समय और जगह के बारे में भी जानकारी दी थी. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि BCCI अभी बांग्लादेश टूर के मूड में नहीं है. पिछले साल भी भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा में समस्याओं के कारण सीरीज को कैंसिल कर दिया था. अब यही चीज आगे भी हो सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले KKR ने 9.2 करोड़ के बांग्लादेशी प्लेयर को टीम से निकाला, BCCI के ऑर्डर के बाद लिया कड़ा एक्शन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola