Tamim Iqbal: वनडे विश्वकप से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम के घातक बल्लेबाज और कप्तान रहे तमीम इकबाल ने इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। तमीम के इस फैसले से उनके फैंस चौंक गए हैं। क्योंकि इसी साल वनडे विश्वकप 2023 का आयोजन होना है, इस विश्वकप से पहले तमीम का संन्यास लेना उनके फैंस के लिए बुरी खबर है। तमीम इकबाल ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह घोषणा की है।
अचानक की संन्यास की घोषणा
तमीम इकबाल वनडे टीम के कप्तान रहे। हालांकि अब वह अपनी टीम के लिए किसी भी प्रारूप में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। कुछ समय पहले खबरें आई थी कि वह ओपनर के लिए फिट नहीं हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने खेलने का फैसला किया था। गुरुवार यानी 6 जुलाई को उन्होंने अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और संन्यास की घोषणा कर दी। तमीम तीनों फॉर्मेट में कुल 15.205 रन बना चुके हैं।
भावुक हो गए तमीम इकबाल
संन्यास का ऐलान करते वक्त तमीम इमोशनल हो गए। तमीम ने कहा, ‘यह मेरे करियर का अंत है। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। मैं इस क्षण से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। अफगानिस्तान के खिलाफ बुधवार को मेरा आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच था। ये अचानक लिया गया फैसला नहीं है, मैं अलग-अलग कारणों के बारे में सोच रहा था। मैं यहां इसका जिक्र नहीं करना चाहता। इस बारे में अपने परिवार के सदस्यों से बात की है। मुझे लगा कि यह सही वक्त है। मेरे लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का समय आ गया है।’
साल 2007 में किया था डेब्यू
तमीम इकबाल ने साल 2008 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट 2023 में आयरलैंड के खिलाफ खेला। इस खिलाड़ी ने 2007 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था और आखिरी वनडे अफगानिस्तान के खिलाफ 5 जुलाई 2023 को खेला। तमीम ने 2007 में ही केन्या के खिलाफ टी20 डेब्यू किया और अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2020 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था।
तमीम इकबाल का क्रिकेट करियर
तमीम इकबाल ने 34 साल की उम्र में संन्यास ले लिया है। उन्होंने बांग्लादेश के लिए 70 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने इस फॉर्मेट में 5134 रन बनाए हैं। वह 10 शतक, 1 दोहरा शतक और 31 अर्धशतक लगा चुके हैं। इस खिलाड़ी ने 241 वनडे में 8313 रन बनाए हैं। वह वनडे में 14 शतक और 56 अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं 78 टी20 में तमीम इकबाल ने 1758 रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
9 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines