हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बांग्लादेश ने फिर की जिद, टी20 वर्ल्ड कप वेन्यू शिफ्ट करने पर अड़ा, ICC को भेजे दूसरे लेटर में कही ये बात

Bangladesh Cricket Board Second Letter To ICC: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक बार फिर जिद करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल को दूसरा लेटर भेजा है, जिसमें सुरक्षा का हवाला देते हुए भारत के उनके सभी वेन्यूज को श्रीलंका में शिफ्ट करने की बात पर जोर डाला है, हालांकि वहां का एक ग्रुप भारत से बातचीत का रास्ता खुला रखना चाहता है.

विज्ञापन

BCB Sent Second Letter To ICC: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार 8 जनवरी 2026 को आईसीसी को औपचारिक रूप से दूसरा लेटर भेजा. इसमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत जाने में सुरक्षा संबंधी चिंताओं को बताया गया और श्रीलंका में वेन्यू शिफ्ट करने की अपनी मांग को दोहराया. सबसे छोटे फॉर्मेट का वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होगा और बांग्लादेश को चार मैच खेलने हैं जिसमें 3 कोलकाता में और एक मुंबई में में शेड्यूल किए गए हैं.

यह भी पढ़ें- सर्जरी के बाद पहली बार तिलक वर्मा ने जारी किया अपना हेल्थ अपडेट, क्रिकेट की पिच पर वापसी को लेकर किया खुलासा

मुस्ताफिजुर पर तकरार

बीसीबी ने भारत आने से इनकार कर दिया है क्योंकि तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देश पर आईपीएल से रिलीज कर दिया गया, जहां इस फैसले को जायज ठहराने के लिए ‘सभी तरह के डेवलपमेंट’ का हवाला दिया गया.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सर्जरी के बाद पहली बार तिलक वर्मा ने जारी किया अपना हेल्थ अपडेट, क्रिकेट की पिच पर वापसी को लेकर किया खुलासा

लेटर में सुरक्षा का हवाला

बांग्लादेश के खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ नज़्रुल के साथ चर्चाओं के बाद, बीसीबी ने एक बार फिर से आईसीसी को एक लेटर भेजा है. क्रिकेट बोर्ड के नजदीक एक सूत्र ने पीटीआई को नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया, ‘आईसीसी सुरक्षा के संबंध में चिंताओं के क्षेत्रों को जानना चाहता था और बीसीबी ने उनका हवाला दिया है.’ हालांकि उन्होंने चिट्ठी के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी.

विज्ञापन

आईसीसी चाहता है सफाई

ये डेवलपमेंट तब आया है जब बीसीबी और आईसीसी के बीच बांग्लादेश के पार्टिसिपेशन को लेकर लगातार बातचीत चल रही है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल अब तक मौन बना हुआ है और ढाका स्थित बोर्ड की तरफ से उठाई जा रही सुरक्षा आशंकाओं के सही नेचर पर क्लैरिटी चाहता है

बातचीत का रास्ता

खबरों के मुताबिक ये बताया जा रहा है कि इस मुद्दे पर BCB खुद डिवाइडेड है. जहां बांग्लादेश क बोर्ड का एक हिस्सा इस मामले में नज़रुल के कठोर रुख का समर्थन कर रहा है, वहीं एक और ग्रुप आईसीसी और भारतीय अधिकारियों के साथ बातचीत के रास्ते खुले रखने के पक्ष में है. वो पूरे बांग्लादेश टीम के भारत में ठहरने के दौरान कड़े और पुख्ता सुरक्षा इंतजाम की जरूरत पर जोर दे रहे हैं.


टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश का शेड्यूल

विज्ञापन
तारीखदिनसमयमुकाबलास्थान
07 फरवरी 2026शनिवार03:00 बजे (दोपहर)वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेशईडन गार्डन्स, कोलकाता
09 फरवरी 2026सोमवार11:00 बजे (सुबह)बांग्लादेश बनाम इटलीईडन गार्डन्स, कोलकाता
14 फरवरी 2026शनिवार03:00 बजे (दोपहर)इंग्लैंड बनाम बांग्लादेशईडन गार्डन्स, कोलकाता
17 फरवरी 2026मंगलवार07:00 बजे (शाम)बांग्लादेश बनाम नेपालवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola