Bangladesh Cricket Board: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक ऐतिहासिक कदम क्रिकेट को लेकर उठाया है. बोर्ड ने एक सबसे अलग क्रिकेट टूर्नामेंट लॉन्च किया है. ये एक फ्रेंचाइजी बेस्ड टूर्नामेंट है. खास बात ये है कि इसमें क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के मैचों का आयोजन होगा. बीसीबी ने इसे D3 ट्रॉफी नाम दिया है. 27 सितंबर को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट को लेकर बड़ी घोषणा की. बांग्लादेश अब अपने खिलाड़ियों को एक अलग तरह के माहौल में ढालना चाहता है. साथ ही साथ घरेलू स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा दिया जाना भी बोर्ड का लक्ष्य है. आज तक इस तरह के टूर्नामेंट की घोषणा पूरी दुनिया में इससे पहले किसी ने नहीं की है.
फ्रेंचाइजी के साथ तीन साल की डील
D3 ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाली फ्रेंचाइजी को छह कंपनियों ने खरीदा है. हर सीजन में टीमों को तीन टूर्नामेंट खेलने होंगे. फर्स्ट-क्लास, लिस्ट-ए और टी20 फॉर्मेट पर टूर्नामेंट का आयोजन होगा. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड तीन साल की डील सभी फ्रेंचाइजी के साथ साइन करेगा. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 15 दिसंबर से हो सकती है. सबसे पहले टी20 मैच खेले जाएंगे. इसके बाद फर्स्ट-क्लास क्रिकेट और वनडे टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे. इस साल दिसंबर से अगले साल मई तक इस टूर्नामेंट को कराए जाने की संभावना जताई जा रही है. BCB के प्रेसिडेंट तमीम इकबाल ने अपने एक बयान में कहा है कि ये टूर्नामेंट घरेलू क्रिकेट में रंग वापस लाने के लिए आयोजित किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: ‘मेरा लक्ष्य 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतना है’, वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाने के बाद विराट कोहली ने भरी हुंकार
कौन होंगे टूर्नामेंट के आइकॉन प्लेयर्स?
टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली हर टीम तीनों फॉर्मेट के लिए 23 क्रिकेट प्लेयर्स को चुनेगी. अगले महीने सभी क्रिकेटर्स ड्राफ्ट में हिस्सा लेंगे. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट के आइकॉन प्लेयर्स का ऐलान भी कर दिया है. मेहदी हसन मिराज (वाल्टन), तौहीद हृदॉय (फॉर्च्यून ग्रुप), मोसद्देक हुसैन (एक्मे लैबोरेटरीज), मुशफिकुर रहीम (सेवन रिंग्स सीमेंट), नूरुल हसन (ACE ब्लू स्टार) और मोहम्मद नईम (सिटिज़न्स बैंक) अपनी फ्रेंचाइजी के लिए आइकॉन प्लेयर होंगे.
बांग्लादेश प्रीमियर लीग को किया गया सस्पेंड
अगस्त में बांग्लादेश प्रीमियर लीग काफी चर्चा में रही थी. इस लीग को सस्पेंड कर दिया गया. बांग्लादेश प्रीमियर लीग ने इसका ऐलान किया था. उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया. इकबाल ने कहा कि लगातार हो रहे वित्तीय घाटे की वजह से लीग का आयोजन नहीं होगा. तमीम ने ये भी बताया कि पिछले 2 साल के अंदर बोर्ड इस लीग के कारण करीब 3.3 मिलियन डॉलर का घाटा हुआ है. आपको बता दें बांग्लादेश प्रीमियर लीग की शुरुआत सबसे पहले साल 2012 में हुई थी. तब से अभी तक इसके 12 सीजन खेले गए हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच? देखें पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
PAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
4 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
6 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
6 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
8 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
9 hrs agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
9 hrs agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines