हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BAN vs PAK 2nd Test: दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की शर्मनाक हार, बांग्लादेश ने किया सूपड़ा साफ

Bangladesh vs Pakistan Sylhet Test: बांग्लादेश ने अपनी सरजमीं पर पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराकर इतिहास रच दिया. दूसरी तरफ मेहमान टीम के लिए ये शिकस्त किसी शर्मिंदगी से कम नहीं है, कि पिछले कुछ वक्त रेड बॉल क्रिकेट में पाक टीम का हाल काफी बुरा रहा है.

विज्ञापन
BAN vs PAK

Bangladesh Wins 2nd Test Against Pakistan: सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच का ऐतिहासिक अंत हुई. बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 78 रनों से हराकर टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया. 437 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए, पाकिस्तान की टीम 5वें और आखिरी दिन 358 रनों पर ऑल आउट हो गई, हालांकि मोहम्मद रिजवान ने काफी जद्दोजहद की.

बांग्लादेश की पहली पारी

पहली पारी में शुरुआती मुश्किलों के बाद बांग्लादेश ने शानदार वापसी की. मेजबान टीम 116/6 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी, तभी लिटन दास ने 126 रनों की शानदार पारी खेली. उनकी जवाबी शतकीय पारी की मदद से बांग्लादेश 278 रनों तक पहुंच गया. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद ने 4 विकेट लेकर इम्प्रेस किया, जबकि मोहम्मद अब्बास ने 3 विकेट लिए.

पाकिस्तान की पहली पारी

पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 232 रन बनाए. बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए, जबकि साजिद खान ने तेजी से 38 रन जोड़े. हालांकि, बांग्लादेश के गेंदबाजों ने रेगुलर इंटरवल पर विकेट लेते रहे. नाहिद राणा और ताइजुल इस्लाम ने 3-3 विकेट लिए, जिससे मेजबान टीम को पहली पारी में 46 रनों की अहम बढ़त मिली.

विज्ञापन

बांग्लादेश की दूसरी पारी

मेजबान की दूसरी पारी में सीनियर बैटर मुशफिकुर रहीम ने 137 रनों की शानदार पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया. लिटन दास ने एक बार फिर 69 रनों का अहम योगदान दिया, जबकि सलामी बल्लेबाज महमूदुल हसन जॉय ने 52 रन बनाए. बांग्लादेश ने 390 रन बनाकर पाकिस्तान के सामने चौथी पारी में एक विशाल लक्ष्य रखा. इस मैच के दौरान मुशफिकुर 16,000 इंटरनेशल रन पूरे करने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज भी बन गए.

पाकिस्तान की दूसरी

437 रनो का लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद, सलमान आगा और मोहम्मद रिजवान ने कड़ा संघर्ष किया. रिजवान की 94 रनों की जुझारू पारी ने पाकिस्तान को 5वें दिन के काफी देर तक मैच में बनाए रखा, लेकिन आखिरी सेशन में बांग्लादेश के स्पिनर्स का दबदबा रहा. ताइजुल इस्लाम ने इस पारी में 5 विकेट लिए और आखिरी बल्लेबाज को आउट करके घरेलू दर्शकों में जश्न का माहौल बना दिया.

विज्ञापन

बांग्लादेश ने रचा इतिहास

ये जीत बांग्लादेश की अपने घर में पाकिस्तान के खिलाफ पहली टेस्ट सीरीज क्लीन स्वीप थी और इसने रेड-बॉल क्रिकेट में टीम के बढ़ते कॉन्फिडेंस को बयां किया. पहली पारी में लिटन दास की संकटमोचक पारी से लेकर मुशफिकुर रहीम की शानदार बल्लेबाजी और ताइजुल इस्लाम की मैच विनिंग गेंदबाजी तक, बांग्लादेश ने पूरे टेस्ट मैच के दौरान अहम पलों पर अपना दबदबा बनाए रखा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola