Shakib Al hasan: बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन एक दिग्गज क्रिकेटर हैं। वह बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल करने की क्षमता रखते हैं। शाकिब एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। उनके नाम बतौर बल्लेबाज भी कई रिकॉर्ड दर्ज हैं और बतौर गेंदबाज भी उन्होंने सैकड़ों बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेरी है। ऐसे में शाकिब जब गेंदबाजी के लिए आते हैं, तो बल्लेबाजों के डर से पसीने छूटने लगते हैं। इस बीच चौंकाने वाली बात है कि अब सिर्फ बल्लेबाजों को ही नहीं, बल्कि नेताओं को भी शाकिब का खौफ सताने लगा है। क्रिकेट के मैदान पर जलवा बिखेरने वाले खिलाड़ी अब चुनावी मैदान में भी जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं।
ये भी पढ़ें:- Suresh Raina Birthday: टी20 विश्व कप में मचाई थी धूम, पढ़ें निजी जीवन में क्या कुछ कर रहे हैं खिलाड़ी
शाकिब की जीत लगभग तय?
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन देश के लिए 12वें संसदीय चुनाव लड़ने वाले हैं। वह पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा की राह पर चलने वाले हैं। शाकिब अपने होम टाउन से चुनाव लड़ने वाले हैं। वह अपने मोह टाउन मगुरा वन से संसदीय चुनाव लड़ने वाले हैं। इससे नेताओं में भी खौफ है। बल्लेबाजों को अपनी फिरकी से डराने वाले खिलाड़ी अब नेताओं को भी डराने लगे हैं। शाकिब के पास पहचान की कोई कमी नहीं है। ऐसे में उनका चुनावी मैदान में उतरने से उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें:- Phillip Hughes की आज ही बाउंसर लगने से हुई थी मौत, देखें 2014 से अब तक सेफ्टी में क्या सुधार हुए?
विवादों में रहा था शाकिब अल हसन
शाकिब अल हसन विश्व कप के दौरान खूब चर्चा में रहे थे। बांग्लादेश बनाम श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे विश्व कप के लीग मैच में शाकिब ने श्रीलंका के खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज को टाइम आउट करा दिया था। इसके बाद शाकिब को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था। फैंस का कहना था कि शाकिब ने क्रिकेट को बदनाम किया है। इसको लेकर कई दिनों तक विवाद चलता रहा था। आखिरकार आईसीसी को बीच में कूदना पड़ा और मामले में सफाई दी, तब जाकर कहीं यह विवाद थमा है।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
54 mins agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
55 mins agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
13 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines