T20 World Cup 2026 में खेलने को लेकर बोले बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास, 'सेफ नहीं…'

Bangladesh Captain Litton Das On T20 World Cup Participation: बांग्लादेश के टी-20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है, इस बीच देश टी-20 कैप्टन लिटन दास ने इस मसले को लेकर अपनी बात कही है.

Litton Das T20 World Cup 2

Litton Das Comments On T20 World Cup Participation: बांग्लादेश के टी20I कप्तान लिटन दास ने अपने टीम के आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पार्टिसिपेशन को लेकर जारी अनसर्टेनिटी पर खुलकर बात की. हालांकि उन्होंने ये भी कह दिया कि उनके लिए इस पर कमेंट करना सेफ नहीं है.

विज्ञापन

‘पता नहीं T20 WC खेलेंगे या नहीं’

लिटन ने जोर देकर कहा कि दूसरों की तरह ही, ये क्लियर नहीं है कि बांग्लादेश इस मेगा इवेंट में हिस्सा लेगा या नहीं. जब उनसे पूछा गया, ‘क्या आप श्योर हैं कि हम वर्ल्ड कप में खेलेंगे? इसके जवाब में लिटन दास ने कहा, ‘मेरी तरफ से, मुझे यकीन नहीं है; हर कोई अनसर्टेन है.’

विज्ञापन

‘मेरे लिए कुछ कहना सेफ नहीं’

लिटन ने मीडिया से कहा जब उनसे बीपीएल के दौरान अवेलेबल विकेट्स और क्या वो आने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए सही हैं, के बारे में पूछा गया. मुझे लगता है कि इस समय पूरे बांग्लादेश में अनिश्चितता है. कोई जवाब नहीं. मैं सवाल समझ गया हूं जो आप पूछने वाले हैं. मेरे लिए ये सेफ नहीं है. कोई जवाब नहीं.’

विज्ञापन

दोबारा किया इनकार

जब अगला सवाल मौजूदा जियो पॉलिटिकल टेंशन के बारे में पूछा गया, लिटन ने फिर से कमेंट करने से इनकार कर दिया, उन्होंने कहा, ‘ये सेफ नहीं है. सेफ नहीं. सेफ नहीं. कोई जवाब नहीं. शुक्रिया भाई, और कृपया मेरे जवाब से नाराज मत होइए.’

मुस्ताफिजुर को लेकर शुरू हुई टेंशन

जब से मुस्ताफिजुर रहमान को केकेआर ने अपनी टीम से रिलीज किया है, तब से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत आने के खिलाफ रुख अपना रहा है. बताया गया है कि आईसीसी पिछले साल तैयार किए गए शेड्यूल में कोई आखिरी समय पर बदलाव नहीं करेगा, और मैच नियमानुसार ही होंगे. इसके बावजूद, बीसीबी अपने मैचों को ट्रांसफर करने के विचार पर जिद पर अड़ा हुआ है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ