Bangladesh vs West Indies: बांग्लादेश ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन किया था और पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया था. हालांकि दूसरे मैच में बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा था. अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद बांग्लादेश अपनी घरेलू सरजमीं पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी, जिसके शेड्यूल का ऐलान हो गया है.
बांग्लादेश ने जारी किया शेड्यूल
ये सीरीज WTC 2025-27 के साईकिल में खेली जाएगी. बांग्लादेश फिलहाल WTC पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है. ऐसे में उसके लिए ये सीरीज काफी अहम है. बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच पहला मुकाबला 28 अक्टूबर से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 5 नवंबर से खेला जाएगा. पहला टेस्ट मीरपुर और दूसरा टेस्ट सिलहट में खेला जाना है. बांग्लादेश ने WTC 2025-27 साईकिल में 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम को 3 मैच में जीत मिली है, जबकि 2 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, 1 मैच ड्रॉ हुआ है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश यूएई की सरजमीं पर अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज खेलेगी, जिसके शेड्यूल का ऐलान अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कर दिया है. पहला मैच बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच 17 अक्टूबर को खेला जाएगा, जबकि, दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच 19 अक्टूबर को खेला जाएगा. तीसरा मुकाबला 21 अक्टूबर को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. इसके बाद फाइनल मुकाबला 23 अक्टूबर को खेला जाएगा.
ODI ट्राई-सीरीज
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: 17 अक्टूबर
अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे: 19 अक्टूबर
अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश: 21 अक्टूबर
फाइनल: 23 अक्टूबर
WTC पॉइंट्स टेबल में बांग्लादेश कहां पर?
WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया फिलहाल 80 पीसीटी अंक के साथ पहले नंबर पर है, जबकि साउथ अफ्रीका 75 पीसीटी अंक के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है. वहीं, न्यूजीलैंड 72.22 पीसीट अंक के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि चौथे नंबर पर बांग्लादेश है, जिसके पास 55.56 पीसीटी अंक हैं.
भारतीय टीम पांचवें नंबर पर 51.52 पीसीटी के साथ बनी हुई है. इसके अलावा इंग्लैंड 34.42 पीसीटी अंक के साथ छठे नंबर पर है. श्रीलंका 33.33 पीसीटी के साथ सातवें नंबर पर है. वहीं, वेस्टइंडीज 20.83 पीसीट के साथ आठवें नंबर पर तो पाकिस्तान 16.67 पीसीटी के साथ 9वें स्थान पर है.
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines