BAN W vs IND W: बांग्लादेश और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बीच 22 जुलाई को ढाका में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्टंप पर बल्ला मारा था। इस गलत व्यवहार के लिए आईसीसी कौर को कड़ी सजा दे सकता है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक मैच रेफरी अख्तर अहमद ने हरमनप्रीत कौर के इस रवैए को लेवल 2 के तहत गलत बोला है, जो मैदान पर खिलाड़ियों के व्यवहार से संबंधित है।
हरमनप्रीत कौर पर लगेगा 75 फीसदी मैच फीस का जुर्माना!
रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय महिला टीम की कप्तान के ऊपर 75% मैच फीस का जुर्माना लगाया जा सकता है, उनके ऊपर तीन डिमैरिट अंक भी लगाए गए हैं। मैच रेफरी अख्तर अहमद ने अपने बयान में कहा कि हरमनप्रीत कौर को आउट होने के बाद गुस्से से स्टंप्स में अपने बल्ले से नहीं मारना चाहिए था और इसी वजह से उनके ऊपर 50% मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है।
तीन डिमेरिट अंक दिए गए
अख्तर अहमद ने आगे कहा कि ‘जिस तरीके से उन्होंने अपने आपको प्रेजेंटेशन सेरिमनी में पेश किया उसकी वजह से उनके ऊपर मैच फीस का 25% जुर्माना लगेगा, इस तरह कौर पर कुल मिलाकर 75 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगेगा। रिपोर्ट के अनुसार, हरमनप्रीत कौर को मिलने वाले तीन डिमेरिट अंकों में से दो उनके आउट होने के बाद मैदान पर किए गए कार्यों के लिए होंगे, जबकि एक प्रेजेंटेशन सेरिमनी में अंपायरिंग के स्तर की खुली आलोचना के लिए सजा दी जाएगी।
क्या हुआ था, जो कौर ने स्टंप पर बल्ला मार दिया?
दरअसल, टीम इंडिया तीसरे वनडे में बांग्लादेश द्वारा दिए गए 226 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी। भारतीय टीम की बैटिंग शुरुआत खास नहीं रही थी। 34वें ओवर में हरमनप्रीत के रूप में टीम को चौथा बड़ा झटका लगा था। इस ओवर की चौथी गेंद पर कप्तान कौर ने स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन वह उसे पूरी तरह मिस कर गईं, जब बांग्लादेशी प्लेयर्स ने उनके खिलाफ LBW आउट की अपील की तो अंपायर ने बिना देरी किए उन्हें आउट भी दे दिया।
जब अंपायर ने आउट दिया तो हरमन कौर कहती रहीं कि गेंद, बैट से लगी है, लेकिन अंपायर ने जल्दबाजी में आउट करार दिया। समझने वाली बात ये भी है कि हरमन उस बॉल पर कैच आउट भी हो सकती थीं, लेकिन अंपायर ने उन्हें LBW आउट करार दिया। इस पर कौर बिफर पड़ीं और आउट होने के बाद उन्हें स्टंप पर बल्ला मार दिया और अंपायर से कुछ कहते हुए वापस पवेलियन लौटीं।
तीसरा वनडे टाई रहा
भारत महिला और बांग्लादेश महिला के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज का 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई। तीसरे मुकाबला टाई रहा।
https://bellevuehealthcare.com/
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
28 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
54 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines