नई दिल्ली: बांग्लादेश और भारत की महिलाओं के बीच शनिवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का फाइनल मुकाबला रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 225 रन बनाए। जिसके जवाब में टीम इंडिया 49.3 ओवर में 225 रन बनाकर ढेर हो गई। इस तरह ये मुकाबला टाई हुआ और ट्रॉफी को दोनों टीमों में शेयर किया गया।

विज्ञापन

निर्धारित समय में खत्म हो गया  

हालांकि बड़ा सवाल ये कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला टाई होने पर सुपर ओवर क्यों नहीं हुआ। इसका जवाब ये है कि बारिश के खलल डालने के बाद मैच निर्धारित समय (शेड्यूल्ड टाइम) में खत्म हो गया। इसलिए सुपर ओवर के लिए समय नहीं बच पाया। भारतीय टीम का आखिरी विकेट 50वें ओवर की तीसरी गेंद पर गिरा। नियमानुसार मैच समय रहते पूरा होने पर सुपर ओवर नहीं कराया जा सकता।

विज्ञापन

बांग्लादेश ने की शानदार वापसी

इस मैच में बांग्लादेश ने शानदार वापसी की। एक समय इंडिया ने 191 रन 4 विकेट के नुकसान पर बना लिए, लेकिन आखिरी 6 विकेट 34 रन के अंदर गिर गए। एक ही ओवर में हरलीन देओल और दीप्ति के दो रनआउट हुए और खेल पूरी तरह से बदल गया। बांग्लादेशी गेंदबाजों ने दबाव में कसी हुई गेंदबाजी की और अच्छी फील्डिंग करके मैच पर पकड़ बना ली।

विज्ञापन

जेमिमा रोड्रिग्स ने लिया चौंकाने वाला फैसला

सभी को उम्मीद थी कि आखिरी ओवर में जेमिमा स्ट्राइक अपने पास रखकर मैच फिनिश करने की कोशिश करेंगी क्योंकि आखिरी ओवर में जीत के लिए महज 3 रन की जरूरत थी, लेकिन उन्होंने मेघना सिंह को स्ट्राइक दे दी, जिन्हें मारूफा अख्तर ने आउट कर दिया। बारिश ने भी मैच में खलल डाला। बारिश के कारण खेल रुका तब भारत डीएलएस बराबरी पर 22 रन आगे था, लेकिन खेल शुरू होने के बाद हरलीन और दीप्ति शर्मा रनआउट हो गईं। हालांकि कुछ भारतीय बल्लेबाज अंपायरिंग से भी निराश नजर आईं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ