BAN W vs IND W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश दौरे पर है। टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज जारी है। पहले मुकाबले में टीम इंडिया को हराकर मेजबान टीम के हौसले बुलंद हैं। दूसरा वनडे 19 जुलाई को खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले बांग्लादेश की कप्ताना निगर सुल्ताना ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पहले मुकाबले में जीतकर हम खुश हैं, लेकिन हमारा काम अभी पूरा नहीं हुआ है।
हमारा काम अभी पूरा नहीं हुआ
निगर सुल्ताना ने अपने बयान में कहा कि भारत के खिलाफ जीत एक ऐतिहासिक जीत है। हम लंबे समय बाद वनडे मैच जीतकर बहुत खुश हैं। यह टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे हमें भविष्य में बेहतर खेलने में मदद मिलेगी। हमने लंबे समय के बाद भारत को मीरपुर में हराया, जो निश्चित रूप से इतिहास का हिस्सा है। हम थोड़ा और इतिहास बनाना चाहते हैं। लड़कियां काफी उत्साहित थी, लेकिन मैंने उनसे कहा कि हमारा काम अभी पूरा नहीं हुआ है।’
हमें बेहतर क्रिकेट खेलना जारी रखना है
निगर सुल्ताना ने वनडे सीरीज को लेकर कहा कि ‘अच्छा प्रदर्शन करने से हमारी जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। अब हमसे और भी उम्मीदें है, हम जानते हैं कि अगर हम बेहतर क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे तो हम बड़ी उपलब्धि की ओर एक कदम और बढ़ाएंगे। इसलिए मैंने एक बड़े जश्न के बाद उन्हें शांत रखा है।’
पहले वनडे का हाल
भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश दौरे पर टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। इसके बाद उसे पहले वनडे में हार झेलनी पड़ी। मेजबान बांग्लादेश ने DLS नियम के चलते 40 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। बारिश के चलते खेल को 44 ओवर का कर दिया गया था। बांग्लादेश पहले खेलते हुए 43 ओवर में 153 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में टीम इंडिया 35.5 ओवरों में 113 रनों पर ही सिमट गई।
संबंधित खबरें
IPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 min agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
7 mins agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
54 mins agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 hr agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
1 hr agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
2 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines