BAN vs WI: वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ यह कारनामा, वेस्टइंडीज के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड

BAN vs WI 2nd ODI: बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज टीम के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. कैरेबियाई टीम ने वो कारनामा कर दिखाया है, जो आज से पहले 50 ओवर के फॉर्मेट में कोई भी टीम नहीं कर सकी थी.

West Indies cricket Team

West Indies cricket Team

BAN vs WI 2nd ODI: बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मुकबाला ढाका में खेला जा रहा है. बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 7 विकेट खोकर 213 रन लगाए हैं. बांग्लादेश की पारी के खत्म होते ही कैरेबियाई टीम के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में वो कारनामा कर डाला है, जो आज से पहले कोई भी टीम नहीं कर सकी है. टीम की ओर से गुडाकेश मोती ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि 2-2 विकेट एलिक अथानाजे और अकील हुसैन की झोली में आए.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज के नाम जुड़ा अनोखा रिकॉर्ड

दरअसल, बांग्लादेश की पारी के दौरान वेस्टइंडीज की ओर से पूरे 50 ओवर सिर्फ स्पिनर्स ने ही डाले. एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब ऐसा कुछ कारनामा देखने को मिला है. कैरेबियाई कप्तान शाई होप ने 50 ओवर करवाने के लिए पांच गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और सभी से 10 ओवर का स्पेल डलवाया. अकील हुसैन, रोस्टन चेज, खारी पियरे, गुडाकेश मोती और अथानाजे ने मिलकर 50 ओवर डाले.

विज्ञापन

बांग्लादेश का बैटिंग ऑर्डर रहा फ्लॉप

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का बांग्लादेश टीम का फैसला उनके हित में नहीं रहा. सैफ हसन टीम को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे और महज 6 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, तौहीद हृदोय भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 12 रन बनाकर चलते बने.

शांतो का भी बल्ला खामोश रहा और वह 15 रन ही बना सके. एक छोर संभालकर खड़े रहे सौम्य सरकार भी 45 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गए. मेहंदी हसन मिराज 58 गेंदों का सामना करने के बाद 32 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, अंतिम ओवरों में रिशाद हुसैन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए 14 गेंदों पर 39 रन जड़े, जिसके बूते टीम 213 रनों तक पहुंचने में सफल रही.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ