---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

‘Spirit of Cricket के खिलाफ’, Time Out पर श्रीलंकाई बल्लेबाज के बयान ने छेड़ी नई बहस

Against Spirit of Cricket Charith Asalanka on Angelo Mathews Time Out: एंजेलो मैथ्यूज के टाइम आउट ने नई बहस शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---

Against Spirit of Cricket Charith Asalanka on Angelo Mathews Time Out: श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच दिल्ली में खेले गए वर्ल्ड कप के मुकाबले में श्रीलंकाई बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज को ‘टाइम आउट’ करार दे दिया गया। इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब कोई बल्लेबाज सही टाइम पर बल्लेबाजी शुरू न करने की वजह से एक भी गेंद खेले बिना आउट होकर पवेलियन लौट गया। एंजेलो मैथ्यूज के टाइम आउट ने क्रिकेटप्रेमियों के बीच नई बहस शुरू कर दी है। फैंस शाकिब अल हसन की ‘खेल भावना’ पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं श्रीलंका के लिए शतक बनाने वाले बल्लेबाज चरित असलांका ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया।

क्रिकेट की भावना के लिए अच्छा नहीं

ब्रेक के दौरान चरित असलांका ने ब्रॉडकास्टर्स से कहा- “मेरा कहना है कि मैथ्यूज का आउट होना क्रिकेट की भावना के लिए अच्छा नहीं था।” मैथ्यूज समरविक्रमा के आउट होने के बाद मैदान पर आए। असलांका उनके साथ पार्टनरशिप करना चाह रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। असलांका ने आगे कहा- इसके बाद धनंजय आए और हमारी अच्छी साझेदारी हुई। मुझे धनंजय के साथ साझेदारी करना पसंद है क्योंकि वह दाएं हाथ का है और मैं बाएं हाथ का हूं। वह हमेशा तेजी से रन बनाता है।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/HaroonM33120350/status/1721504535938551838

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान ने जताई आपत्ति

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान अतहर अली खान ने मैच पर कमेंट्री करते हुए यही बात दोहराई। उन्होंने कहा- ”यह खेल के लिए अच्छा नहीं है। यह खेल की भावना के खिलाफ है, मैं इसके बारे में ऐसा ही महसूस करता हूं।” “अगर हेलमेट में कुछ गड़बड़ हो जाती है तो आपको उसे ठीक करने के लिए कुछ अतिरिक्त मिनट का समय दिया जाना चाहिए।”

---विज्ञापन---

https://twitter.com/jatboy1341299/status/1721504319462420701

---विज्ञापन---

रमीज राजा की अलग राय

हालांकि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने अलग राय रखी। उन्होंने कहा कि यह बल्लेबाज का कर्तव्य है कि वह निर्धारित समय के भीतर तैयार रहे। राजा ने कहा, “कुछ हद तक यह क्रिकेटरों पर नियमों को सीखने और नियमों की भावना को समझने का दायित्व है।” “हममें से अधिकांश लोग ऐसा नहीं करते, लेकिन अंपायर स्थिति से निपट चुके थे। यह निर्णय लेना कठिन था।” प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कम से कम आधा दर्जन ऐसे मामले हुए हैं, सबसे हाल ही में 2017 में लोगान कप मैच में जिम्बाब्वे के चार्ल्स कुंजे का आउट होना इसमें शामिल है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

25 वें ओवर में हुआ बवाल

पूरा मामला 25वें ओवर के दौरान देखने को मिला। सदीरा समरविक्रमा का विकेट गिरने के बाद श्रीलंका के पूर्व कप्तान मैथ्यूज मैदान पर आए, लेकिन गेंदबाज शाकिब अल हसन की गेंदों का सामना करने से पहले ही उनके हेलमेट का चिनस्ट्रैप टूट गया। मैथ्यूज ने अपना हेलमेट उतार दिया और ड्रेसिंग रूम की ओर इशारा करके दूसरे हेलमेट की मांग की। इसके बाद शाकिब अल हसन की अपील पर अंपायर ने 2 मिनट के तय समय में बल्लेबाजी शुरू न कर पाने की वजह से मैथ्यूज को आउट करार दे दिया। हालांकि वे इससे काफी निराश नजर आए।

ये भी पढ़ें: Explainer: क्या होता है ‘Time Out’? पहली बार क्रिकेट में ऐसे आउट हुआ खिलाड़ी; जानें ICC का पूरा नियम

---विज्ञापन---

First published on: Nov 06, 2023 09:03 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola