BAN vs NZ: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 20 अप्रैल को शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम ढाका में खेला गया. जहां पर न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसे गलत साबित करते हुए बांग्लादेश की टीम ने उन्हें 48.4 ओवरों में ही 198 रनों पर ही रोक दिया. जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 35.3 ओवरों में ही 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया. 2 मैचों के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर नजर आ रही है.
नाहिद राणा ने गेंद से बरपाया कहर
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम अच्छी शुरुआत नहीं मिली. हेनरी निकोल्स सिर्फ 13 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. वहीं नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे विल यंग सिर्फ 2 रन ही बना सके. कप्तान टॉम लॉथम भी 14 रन ही बना सके. सलामी बल्लेबाज निक केली ने एक छोर संभालते हुए 102 गेंदों में 83 रनों की अहम पारी खेली. दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिल पाया. जिसके कारण ही वो बांग्लादेश की टीम 198 रनों पर ही सिमट गई. बांग्लादेश के लिए तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने 5 विकेट हासिल किया. राणा पाकिस्तान सुपर लीग 2026 को बीच में ही छोड़कर वापस लौट गए. शरीफुल इस्लाम ने भी 2 अहम विकेट अपने नाम किए.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी की ये खूबी उनको बनाती है बाकी बल्लेबाजों से खास, हुआ खुलासा
बांग्लादेश को मिली शानदार जीत
199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली. सलामी बल्लेबाज सैफ हसन सिर्फ 8 रनों पर ही पवेलियन लौट गए. वहीं सौम्य सरकार भी सिर्फ 8 रन ही जोड़ पाए. सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों में 76 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए नजमुल हुसैन शंटो ने भी अहम 50 रन बनाए. अंत में तौहीद हृदोय ने नाबाद 30 रन बनाकर अपनी टीम को 6 विकेट से मुकाबला जीता दिया. न्यूजीलैंड के लिए जेडन लेनोक्स ने 2 विकेट अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: जीत के बाद क्यों श्रेयस अय्यर को क्यों मांगना पड़ा जूता? इस मामले में रोहित से भी निकले आगे
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
8 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines