BAN vs NED ODI World Cup: बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का 28वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड ने 229 रन बना दिया है। ऐसे में बांग्लादेश को मुकाबला अपने नाम करने के लिए 230 रन बनाने की जरूरत है। नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने आज एक बार फिर से कप्तानी पारी खेली है। उन्होंने 89 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली है।
आठवें और दसवें स्थान के बीच मुकाबला
नीदरलैंड की ओर से वेस्ली बर्रेसी ने भी 41 रन बनाए हैं। इसके अलावा भी कई अन्य छोटी-छोटी पारियों के बदौलत नीदरलैंड ने 50 ओवर के खेल के बाद 229 रन बना दिया। बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मेराज और तस्कीन अहमद ने दो-दो विकेट अपने नाम किए हैं। इसके कारण से नीदरलैंड बड़ा स्कोर करने से चूक गया है। बता दें कि बांग्लादेश विश्व कप प्वाइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है। बांग्लादेश अभी तक 5 मैच में एक ही मैच जीत पाया है, अगर बांग्लादेश आज नीदरलैंड को हराने में कामयाब रहता है, तो वह इस विश्व कप का दूसरा मुकाबला अपने नाम कर लेगा।
ये भी पढ़ें:- AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के छुड़ाए छक्के, कीवी टीम को 389 का विशाल लक्ष्य
साउथ अफ्रीका को दे चुका है मात
नीदरलैंड ने भी अभी तक 5 में से सिर्फ एक मुकाबले अपने नाम किया है। नेट रन रेट खराब होने के कारण वह प्वाइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर है। नीदरलैंड ने इस विश्व कप सिर्फ एक ही मुकाबला अपने नाम किया है, लेकिन वह मैच काफी बड़ा था। नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया था, जो कि इस विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर था। ऐसे में बांग्लादेश के लिए भी यह टारगेट चेज करना आसान नहीं होगा। साउथ अफ्रीका भी चेज ही कर रहा था, लेकिन नीदरलैंड की गेंदबाजी के सामने धराशाई हो गया।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines