ODI World Cup 2023 BAN vs NED: वनडे विश्व कप में आज दूसरा मैच बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में थोड़ी देर में शुरू होगा। मैच में टॉस जीतकर नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में नीदरलैंड टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। स्पिन ऑलराउंडर रूलॉफ वान डर मर्व की जगह प्लेइंग इलेवन में शारिज़ अहमद को शामिल किया गया है।
इस टूर्नामेंट में अभी तक नीदरलैंड ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंकाया है। साउथ अफ्रीका जैसी टीम को इस विश्व कप में नीदरलैंड हरा चुकी हैं ऐसे में आज बांग्लादेश बिल्कुल भी नीदरलैंड को हल्के में नहीं लेना चाहेगी। दोनों ही टीम इस विश्व कप में अभी तक 5-5 मैच खेल चुकी हैं और दोनों ही टीमों को एक-एक मैच में जीत नसीब हुई है।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: बल्ले पर ओम और हनुमान जी के भक्त केशव महाराज..आखिर भारत से क्यों है इतना लगाव?
इस विश्व कप 2023 में बांग्लादेश की टीम अपना एकमात्र मैच अफगानिस्तान के खिलाफ जीती है। उसके बाद लगातार उसको हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा नीदरलैंड की टीम ने इस विश्व कप में अपना मात्र मैच टूर्नामेंट की नंबर एक टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीता है। अपने आखिरी मैच में नीदरलैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 309 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। नीदरलैंड आज अपनी उस हार को भुलाकर जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
बांग्लादेश टीम: शकीब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, तंजिद हसन, नजमुल हुसैन शांतो, मेहिदी हसन मिराज, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, महेदी हसन, मुस्तफिज़ुर रहमान, टास्किन अहानी, शोरफुल इस्लाम।
नीदरलैंड टीम: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडोवड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीड, तेजा निदामनुरु, सिब्रांड एंगेलब्रेक्ट, लोगन वैन बीक, शारिज़ अहमद, पॉल वैन मेकेरेन, आर्यन दत्त।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
29 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
51 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines