नई दिल्ली: दुनियाभर में क्रिकेट का नया टैलेंट होश उड़ाता नजर आ रहा है। एक ऐसा ही टैलेंट बांग्लादेश में सामने आया है। शनिवार को सिलहट में आयरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में बांग्लादेश के 22 साल के खिलाड़ी तौहीद हृदय ने अपनी दमदार पारी से क्रिकेटप्रेमियों को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया।
बांग्लादेश के लिए डेब्यू में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने तौहीद
तौहीद ने वनडे डेब्यू में 85 गेंदों में 8 चौके-2 छक्के ठोक 92 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस पारी के साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया। तौहीद बांग्लादेश के लिए डेब्यू में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। अपनी शानदार पारी से उन्होंने एक के बाद एक कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। उन्होंने न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज स्टीफन फ्लेमिंग का रिकॉर्ड तोड़ डाला। फ्लेमिंग ने वनडे डेब्यू में भारत के खिलाफ 90 रन की पारी खेली थी।
डेसमंड हेंस के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
वनडे डेब्यू में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज डेसमंड हेंस के नाम दर्ज है। हेंस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1978 में 148 रन ठोके थे। अब तक उनके रिकॉर्ड के करीब कोई भी बल्लेबाज नहीं पहुंच पाया है। दुनियाभर में ओडीआई डेब्यू में शतक ठोकने वाले 16 बल्लेबाज हैं। इनमें भारतीय बल्लेबाजों में सिर्फ केएल राहुल का नाम है। जिन्होंने 2016 में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 100 रन की पारी खेली थी।
और पढ़िए – WPL 2023: Sophie Devine ने ठोक डाला टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्का, खुद ही रह गईं दंग, देखें वीडियो
शाकिब अल हसन की दमदार पारी
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के बल्लेबाज शाकिब अल हसन ने 89 गेंदों में 93 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी शानदार पारी में 9 चौके जड़े। वहीं छठे नंबर पर उतरे मुशफिकुर रहीम ने 26 गेंदों में 3 चौके-3 छक्के ठोक 44 रन कूटे। इस साल भारत में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीमें तैयारियों में जुट गई हैं। ऐसे में इंग्लैंड को टी-20 में 3-0 से रौंदने के बाद बांग्लादेश के हौसले बुलंद हैं।
183 रनों के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
बांग्लादेश की घातक गेंदबाजी के आगे आयरलैंड ये मुकाबला 183 रनों के बड़े अंतर से हार गई। बांग्लादेश के गेंदबाज एबादत हुसैन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6.4 ओवर में 4 विकेट चटकाए तो वहीं नसूम अहमद ने 3 और तस्कीन अहमद ने 2 विकेट लेकर आयरलैंड की कमर तोड़ डाली।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
33 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
53 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines