नई दिल्ली: बांग्लादेश-आयरलैंड के बीच शनिवार को सिलहट में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में तस्कीन अहमद ने कर्रा छक्का ठोक गदर मचा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम की ओर से शाकिब अल हसन, तौहीद हृदय और मुशफिकुर रहीम की धमाकेदार पारियों के बाद तस्कीन अहमद पर भी तूफानी बल्लेबाजी का खुमार चढ़ा और उन्होंने 101 मीटर का छक्का ठोक दंग कर दिया।
गेंदबाज भी रह गया दंग
ये नजारा 47वें ओवर में देखने को मिला। मार्क अडैर की गेंद पर तस्कीन ने घुटने मोड़े और डीप कवर पॉइंट की ओर करारा छक्का ठोक डाला। ये छक्का देख गेंदबाज मार्क अडैर भी दंग रह गए। हालांकि तस्कीन इसके बाद ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और ग्राहम हूम की गेंद पर मार्क अडैर के हाथों कैच पकड़े गए। वह 11 रन बनाकर आउट हो गए।
https://twitter.com/SJM_007/status/1637072684873031680
और पढ़िए – LLC 2023: एलएसली मास्टर्स से बाहर हुई इंडियन महाराजा, शाहिद अफरीदी की टीम ने 10 विकेट से दी मात
तौहीद हृदय की शानदार बल्लेबाजी
बांग्लादेश ने पहले वनडे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 338 रन जड़े। इसमें डेब्यू करने वाले बल्लेबाज तौहीद हृदय ने 85 गेंदों में 8 चौके-2 छक्के ठोक 92 रन बनाए। शाकिब अल हसन ने 93 और मुशफिकुर रहीम ने 44 रनों की शानदार पारी खेली।
कैसी मापी जाती है छक्के की लंबाई
पूरे मैदान की इंच से इंच की दूरी विकेट के दोनों सिरों से मापी जाती है। जब कोई बल्लेबाज गेंद को छक्के के लिए हिट करता है, तो बल्ले से लगने के बाद उसकी दूरी को स्पाइडर कैम से रिकॉर्ड किया जाता है। इसके बाद बॉल जहां गिरती है उस सटीक बिंदु तक ट्रैक किया जाता है। इसके बाद छक्के की दूरी बताई जाती है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines