BAN vs IRE ODI: शाकिब अल हसन का बड़ा धमाका, वर्ल्ड चैंपियन को रौंदने के बाद रच दिया इतिहास
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

नई दिल्ली: बांग्लादेश के बल्लेबाज शाकिब अल हसन ने बड़ा धमाका कर दिया है। आयरलैंड के खिलाफ बांग्लादेश में खेले जा रहे पहले वनडे में शाकिब ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कर लिया। हालांकि वे 93 रन बनाकर आउट हो और सेंचुरी से चूक गए, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने इतिहास रच दिया।
शाकिब अल हसन वनडे में 7000 रन और 300 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं। वह सनथ जयसूर्या और शाहिद अफरीदी की लिस्ट में शामिल होने वाले क्रिकेटर बने। सिलहट में आयरलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में 24 रन बनाकर उन्होंने ये कीर्तिमान गढ़ा। वह तमीम इकबाल के बाद बांग्लादेश के लिए इस प्रारूप में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। तमीम के नाम 8146 रन दर्ज हैं।
और पढ़िए –WPL 2023: सूर्यकुमार यादव की तरफ शॉट खेलना चाहती थी Yastika Bhatia, हो गई क्लीन बोल्ड, देखें Video
बांग्लादेश की पारी के 20वें ओवर में शाकिब ने कर्टिस कैम्फर की गेंद पर एक रन लेकर इस लैंडमार्क तक पहुंचे। इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ शाकिब ने अपने चार विकेटों के साथ 300 विकेट पूरे किए थे। उन्होंने चटोग्राम में तीसरे एकदिवसीय मैच में रेहान अहमद के विकेट के साथ मील का पत्थर हासिल किया। इसके बाद वह जयसूर्या और डेनियल विटोरी के बाद ये कारनामा करने वाले तीसरे बाएं हाथ के स्पिनर बन गए थे।
Third ODI fifty in a row for Shakib Al Hasan 👏#BANvIRE | 📝: https://t.co/RcaZr7YGw0 pic.twitter.com/BvSGALQCtB
— ICC (@ICC) March 18, 2023
शाकिब टेस्ट में 231 और टी-20 इंटरनेशनल में 131 विकेट के साथ बांग्लादेश के सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वह वर्तमान में 443 विकेट के साथ टी20 में पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। विंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने टी20 में 6000 रन, 400 विकेट और 50 कैच की उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले पिछले दो वनडे में शाकिब पचासा ठोकने का कारनामा कर चुके हैं। ये उनकी लगातार तीसरा 50 प्लस स्कोर रहा। उन्होंने अपने वनडे करियर की 53वीं हाफ सेंचुरी जड़ी। हाल ही शाकिब की टीम ने वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को टी-20 सीरीज में 3-0 से करारी शिकस्त दी है। शाकिब टी-20 के कप्तान हैं, जबकि तमीम इकबाल के कंधों पर वनडे की जिम्मेदारी है।
इस मैच में बांग्लादेश ने 183 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। बांग्लादेश के गेंदबाज एबादत हुसैन ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 6.4 ओवर में 4 विकेट चटकाए तो वहीं नसूम अहमद ने 3 और तस्कीन अहमद ने 2 विकेट लेकर आयरलैंड की बखिया उधेड़ डाली।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: