नई दिल्ली: इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले कई टीमें एकदिवसीय सीरीज के जरिए अपनी तैयारियों में जुटी हैं। इस बीच कई क्रिकेटर कमाल करते नजर आ रहे हैं। बांग्लादेश-आयरलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे में ओपनिंग करने उतरे लिटन दास का बल्ला खूब बोला। लिटन ने आते ही शानदार बल्लेबाजी की और 71 गेंदों में 3 चौके-3 छक्के ठोक 70 रन कूट डाले। अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाने वाले लिटन ने इसके साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
बांग्लादेश के लिए सबसे तेज 2 हजार वनडे रन पूरे किए
लिटन दास बांग्लादेश के लिए सबसे तेज 2 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 65वीं ईनिंग में ये कमाल किया। इस मामले में वह पूर्व बल्लेबाज शहरयार नफीस के बराबर पहुंच गए, जिन्होंने 65वीं ईनिंग में ये कारनामा किया था। हालांकि शहरयार ने डेब्यू के 5 साल 266 दिन बाद ही ये कीर्तिमान गढ़ दिया था जबकि लिटन ने डेब्यू के 7 साल बाद ये कारनामा किया। लिटन ने इसके साथ ही शाकिब अल हसन का रिकॉर्ड तोड़ डाला। शाकिब 69वीं पारी में इस मुकाम तक पहुंचे थे। इस मामले में लिटन उनसे आगे निकल गए। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला का नाम सबसे ऊपर है। अमला ने महज 40 ईनिंग में 2 हजार रन ठोक दिए थे।
https://twitter.com/ICC/status/1637750503915372545?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Etweet
बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले नौवें खिलाड़ी
लिटन के नाम वनडे करियर में अब 2015 रन हो गए हैं। इन रनों के साथ वह बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले नौवें खिलाड़ी बन गए हैं। बांग्लादेश के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड तमीम इकबाल के नाम दर्ज है। तमीम ने 236 मैचों की 235 ईनिंग में 8169 रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर शाकिब अल हसन हैं, जिनके नाम 229 मैचों की 216 ईनिंग में 7069 रन दर्ज हैं। लिटन की शानदार बल्लेबाजी को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि वह अपने करियर में कई कीर्तिमान गढ़ेंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
5 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
6 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
8 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines