नई दिल्ली: बांग्लादेश-आयरलैंड के बीच सोमवार को जहूर चौधरी स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में ओपनिंग करने उतरे लिटन दास ने कमाल की पारी खेली। लिटन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 4 चौके-3 छक्के ठोक 204.35 की स्ट्राइक रेट से 47 रन ठोके। हालांकि वह अर्धशतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने शानदार पारी के साथ इतिहास रच दिया।
बांग्लादेश के लिए सबसे तेज 1500 T20i रन
लिटन दास टी-20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश के लिए सबसे तेज 1500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने महज 69 मैचों में ये कारनामा किया। इस मामले में उन्होंने शाकिब अल हसन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 76 मैचों में ये मुकाम हासिल किया था। लिटन के नाम अब कुल 1529 रन हो गए हैं। उन्होंने इसके साथ ही बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा T20i रनों के मामले में मुशफिकुर रहीम को पीछे छोड़ दिया। रहीम के नाम 102 मैचों में 1500 रन दर्ज हैं। लिटन इन रनों के साथ बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टी-20 रन जड़ने वाले चौथे खिलाड़ी भी बन गए। शीर्ष पर शाकिब अल हसन का नाम दर्ज है। जिन्होंने 113 मैचों में 2301 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर काबिज महमूदुल्लाह ने 121 मैचों में 2122 और तमीम इकबाल ने 74 मैचों में 1701 रन जड़े हैं।
https://twitter.com/BCBtigers/status/1640318098086535168?cxt=HHwWgIC9sdKnysMtAAAA
एरोन फिंच और विराट कोहली के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
दुनिया में सबसे तेज 1500 T20i रन जड़ने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एरोन फिंच और विराट कोहली के नाम दर्ज है, जिन्होंने 39 ईनिंग्स में ये मुकाम हासिल किया था। सूर्यकुमार यादव ने 43 ईनिंग में ये कीर्तिमान हासिल किया था। हालांकि सबसे कम गेंदों में 1500 रन बनाने का रिकॉर्ड सूर्या के नाम दर्ज है। सूर्या ने महज 843 गेंदों में 1500 रन जड़ दिए थे।
और पढ़िए – ODI World Cup: वनडे वर्ल्ड कप के लिए कैसे क्वालिफाई करेगी साउथ अफ्रीका, जानिए
फाफ डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
लिटन दास ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में साउथ अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस को पीछे छोड़ दिया। डु प्लेसिस ने 50 मैचों में 1528 रन बनाए हैं। लिटन उन्हें पीछे छोड़ दुनिया के 46वें बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में शीर्ष पर विराट कोहली हैं। जिन्होंने अब तक 4008 रन बनाए हैं।
बांग्लादेश के लिए T20i में सबसे तेज 1500 रन बनाने वाले बल्लेबाज
- लिटन दास- 69 मैच
- शाकिब अल हसन- 76 मैच
- तमीम इकबाल- 78 मैच
- महमूदुल्लाह- 89 मैच
और पढ़िए – LPL 2023: लंका प्रीमियर लीग का शेड्यूल आया सामने, 23 दिनों तक चलेगा 5 टीमों का टूर्नामेंट
बांग्लादेश ने हासिल की 22 रनों से जीत
बांग्लादेश ने इस मैच में 22 रनों से शानदार जीत हासिल की। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 207 रन बनाए। इसके बाद मैच बारिश से बाधित हुआ और आयरलैंड के लिए 8 ओवर में 104 रन का टार्गेट दिया गया। आयरलैंड की टीम 8 ओवर में 5 विकेट खोकर 81 रन ही बना सकी। इस तरह बांग्लादेश ने डीएलएस मैथड से ये मैच 22 रनों से जीत लिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
3 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
48 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines