---विज्ञापन---

क्रिकेट

BAN vs IRE: बांग्लादेश ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, मैच खेलकर इंडिया की फ्लाइट पकड़ेंगे ये खिलाड़ी

नई दिल्ली: बांग्लादेश ने आयरलैंड के खिलाफ 4 अप्रैल से खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। शाकिब अल हसन और लिटन दास बांग्लादेश की टेस्ट टीम में शामिल हैं। इससे पहले ऐसी अटकलें थीं कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) इस सप्ताह दोनों खिलाड़ियों को अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता […]

नई दिल्ली: बांग्लादेश ने आयरलैंड के खिलाफ 4 अप्रैल से खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। शाकिब अल हसन और लिटन दास बांग्लादेश की टेस्ट टीम में शामिल हैं। इससे पहले ऐसी अटकलें थीं कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) इस सप्ताह दोनों खिलाड़ियों को अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में शामिल होने की अनुमति देगा, लेकिन टीम की घोषणा से साफ हो गया है कि वे टेस्ट समाप्त होने के बाद शामिल होंगे। बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा कि आईपीएल फ्रेंचाइजियों को बांग्लादेशी खिलाड़ियों के बारे में पता था। हालांकि मुस्तफिजुर रहमान पहले ही दिल्ली कैपिटल्स के लिए भारत आ चुके हैं, जो शनिवार शाम को अपना पहला मैच खेलेंगे। उन्हें बोर्ड ने पहले ही रिलीज कर दिया था।

तमीम, शादमान, इबादत और शोरफुल की वापसी

हसन ने कहा- “हम उन्हें आईपीएल में जाने देंगे, जैसा कि हमने टूर्नामेंट को उनकी उपलब्धता के बारे में सूचित किया था। हमने अपना फैसला नहीं बदला है।” शाकिब और लिटन दिसंबर में भारत के खिलाफ बांग्लादेश की आखिरी टेस्ट टीम में थे। तमीम इकबाल, शादमान इस्लाम, इबादत हुसैन और शोरफुल इस्लाम की वापसी हुई है। कमर की चोट के कारण तमीम भारत के बांग्लादेश दौरे से चूक गए थे। इबादत चोट के कारण भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट भी नहीं खेल पाए थे।

---विज्ञापन---

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शादमान ने जाकिर हसन की जगह ली, जो बाएं अंगूठे की चोट से जूझ रहे हैं। जाकिर ने भारत के खिलाफ डेब्यू में सेंचुरी ठोकी थी। नसुम अहमद, यासिर अली, नुरुल हसन, अनामुल हक और रेजौर रहमान राजा को टीम में जगह नहीं मिली। बांग्लादेश की टीम पिछले दो हफ्तों में सिलहट और चटोग्राम में हुई एकदिवसीय और टी20 श्रृंखला में आयरलैंड को शिकस्त दे चुकी है।

आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए बांग्लादेश की टीम:

शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, तमीम इकबाल, शादमान इस्लाम, नजमुल हुसैन शान्तो, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, खालिद अहमद, इबादत हुसैन, शोरफुल इस्लाम, महमूदुल हसन जॉय

---विज्ञापन---
First published on: Apr 01, 2023 04:41 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola