BAN vs IRE: आयरलैंड और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन चट्टोगाम में किया जाना है। इस मैच में बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। वहीं उनकी टीम के पास सीरीज में जीत दर्ज करने का अवसर मौजूद है।
शाकिब अल हसन ऐसे रच देंगे इतिहास
दरअसल बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन इन दिनों खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं। टी20 उनका पसंदीदा फॉर्मेंट है ऐसे में जब वे इस मैच में उतरेंगे तो उनके पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। दरअसल वे टी20 में अपने 450 विकेट पूरे कर सकते हैं। इससे वे सिर्फ 4 विकेट दूर हैं जो कि इस मैच में हासिल किए जा सकते हैं।
और पढ़िए – ’30 साल की तरह महसूस हुए 3 दिन…’, पूर्व क्रिकेटर इमरान नजीर ने किया ‘जेल की हवा’ का खुलासा
बिग बैश लीग (BBL) से लेकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) तक शाकिब दुनिया भर की तमाम टी-20 लीग में हिस्सा लेते हैं।वह टी-20 क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले बांग्लादेश के पहले गेंदबाज बन सकते हैं।इसके साथ-साथ वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले विश्व के पांचवे गेंदबाज बन सकते हैं।
शाकिब अल हसन का करियर
शाकिब ने अब तक कुल 401 टी-20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 21.57 के अविश्वसनीय औसत से 446 विकेट लिए हैं।शाकिब उन चुनिंदा गेंदबाजों में से एक हैं जिन्होंने प्रारूप में 4 विकेट लेने का कारनामा, 10 या उससे अधिक बार किया है। वे इस फॉर्मेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बांग्लादेशी गेंदबाज भी हैं।
और पढ़िए – IPL 2023: CSK और RCB को मिली खुशखबरी, श्रीलंका के इन खिलाड़ियों को आईपीएल के लिए मिली राहत
Most Wickets in T20: टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
1. ड्वेन ब्रॉवो – 615 विकेट
2. राशिद खान – 528 विकेट
3. सुनील नरेन – 478 विकेट
4. इमरान ताहिर – 469 विकेट
5. शाकिब अल हसन – 446 विकेट
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: हार के बाद पलटवार करेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
21 mins agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
46 mins agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
1 hr agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
1 hr agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
3 hrs agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines