BAN vs IRE: बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच होने वाली टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। इस सीरीज में नियमित कप्तान एंड्रू बैलबर्नी को आराम दिया गया है, वह सीरीज का हिस्सा नहीं होने। एंड्रू बैलबर्नी की जगह टीम को पॉल स्टर्लिंग लीड करेंगे। वहीं स्टर्लिंग के डिप्टी के रूप में लोरकान टकर नजर आएंगे।
दरअसल, इन दिनों आयरलैंड की टीम बांग्लादेश दौरे (BAN vs IRE) पर है। इन दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के समाप्त हो गई है। जिस पर बांग्लादेश ने कब्जा किया। अब 27 मार्च से टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है। कुल 3 मैच होंगे।
एंड्रू बैलबर्नी को क्यों दिया गया आराम?
एंड्रू बैलबर्नी को आराम दिए जाने पर टीम के हेड कोच हेनरिक मलान ने कहा कि ‘एंड्रयू को आगामी टेस्ट और मई में होने वाली वर्ल्ड कप सुपर लीग सीरीज की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से ब्रेक लेना था, श्रीलंकाई वनडे सीरीज को अब दूसरे टेस्ट मैच में बदल दिया गया है, अब उन्हें इस टी20 आई सीरीज से आराम दिया जाएगा।’
बांग्लादेश के चैटोग्राम में खेले जाएंगे सभी मैच
आयरलैंड और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 27 मार्च यानी आज दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। सीरीज के तीनों मैच चैटोग्राम में खेले जाने हैं।
आयरलैंड बनाम बांग्लादेश टी20 सीरीज शेड्यूल
पहला टी20, 27 मार्च
दूसरा टी20, 29 मार्च
तीसरा टी 20, 31 मार्च
टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोरकन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, कर्टिस कैम्फर, मैथ्यू हम्फ्रीस, मार्क अडायर, फिओन हैंड, क्रेग यंग, ग्राहम ह्यूम, रॉस अडायर, थॉमस मेयस, बेंजामिन व्हाइट
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
5 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines