BAN vs HKG Asia Cup 2025 Highlights: बांग्लादेश ने हांगकांग को दी शिकस्त, 7 विकेट से जीता मुकाबला

Asia Cup 2025 AFG vs HKG: एशिया कप 2025 के तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश की भिड़ंत हांगकांग से हुई थी

cricket News - 2025-09-11T234740.633

BAN vs HKG, Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश की भिड़ंत हांगकांग के साथ हुई। टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करते हुए हांगकांग ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 143 रन लगाए थे। टीम की ओर से निजाकत खान ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन और तंजीम हसन ने दो-दो विकेट चटकाए।

विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने 17.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। लिटन दास ने 39 गेंदों में 59 रन बनाए, जबकि तौहीद ह्रदोय ने 35 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन

LIVE UPDATES

बांग्लादेश ने जीता मुकाबला

बांग्लादेश ने 7 विकेट से मुकाबला जीतकर पॉइंट्स टेबल में 2 अंक हासिल कर लिए। लिटन दास ने अर्धशतकीय पारी खेली।

BAN vs HKG Live: लिटन दास ने जड़ा अर्धशतक

बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने यूएई के खिलाफ 34 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया. फिलहाल लिटन 52 और ह्रदॉय 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

BAN vs HKG Live: 11 ओवर बाद बांग्लादेश 82/2

11 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 2 विकेट पर 82 रन है. लिटन दास 18 और तौहीद हृदोय 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. अब बांग्लादेश टीम को जीत के लिए 54 गेंदों पर 62 रनों की जरूरत है.

BAN vs HKG Live: 7 ओवर बाद बांग्लादेश 62/2

7 ओवर के बाद बांग्लादेश ने स्कोर बोर्ड पर 62 रन लगा दिए हैं। लिटनस दास 10 और तोहिद 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। अगले 13 ओवर में बांग्लादेश को जीत के लिए 82 रनों की दरकार है।

BAN vs HKG Live: मिलाजुला रहा पावरप्ले

6 ओवर का पावरप्ले खत्म हो चुका है। बांग्लादेश ने स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 51 रन लगा दिए हैं। लिटन दास 3 और तोहिद 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। यह मैच अब किसी के भी पक्ष में जा सकता है।

BAN vs HKG Live: बांग्लादेश को लगा दूसरा झटका

तंजीद हसन 14 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। 47 के स्कोर पर बांग्लादेश ने अपना दूसरा विकेट गंवाया है। हांगकांग इस मैच में जबरदस्त लड़ाई लड़ रहा है।

BAN vs HKG Live: बांग्लादेश को लगा पहला झटका

परवेज हुसैन अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे हैं और वह सिर्फ 19 रन बनाकर चलते बने हैं। बांग्लादेश ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है।

BAN vs HKG Live: बांग्लादेश की पारी शुरू

पवरेज हुसैन ने पहले ही ओवर में दो चौके जमाकर धमाकेदार आगाज कर दिया है। पहले ओवर में बांग्लादेश ने स्कोर बोर्ड पर 9 रन लगा दिए हैं।

BAN vs HKG Live: हांगकांग ने रखा 144 रनों का लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करते हुए हांगकांग ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 143 रन लगाए हैं। यानी जीत के लिए बांग्लादेश को 144 रन बनाने होंगे। अंतिम ओवरों में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने कमाल का कमबैक किया।

BAN vs HKG Live: बुरी तरह लड़खड़ाई हांगकांग की पारी

यह लीजिए हांगकांग का बैटिंग ऑर्डर अब ताश के पत्तों की तरह बिखरना लगा है। एक और बल्लेबाज पवेलियन की ओर चल पड़ा है। पिछली 4 गेंदों में हांगकांग ने 3 विकेट गंवा दिया है।

BAN vs UAE Live: किंचित शाह आउट

किंचित शाह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। हांगकांग ने एक और बड़ा विकेट गंवा दिया है।

BAN vs HKG Live: निजाकत चले पवेलियन

निजाकत पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। 42 रनों की उनकी शानदार पारी का अंत हो गया है। हांगकांग की अब आधी टीम वापस लौट गई है।

BAN vs HKG Live: कप्तान मुर्तजा रनआउट

कमाल की पारी खेल रहे कप्तान मुर्तजा रनआउट होकर पवेलियन की ओर लौट रहे हैं। मुर्तजा दौड़ पड़े, लेकिन दूसरे छोर पर खड़े निजाकत अपनी क्रीज से हिले तक नहीं। हांगकांग ने अपना 4वां विकेट गंवा दिया है।

BAN vs HKG LIVE: जीशान अली चले पवेलियन

जीशान अली की 30 रनों की पारी का अंत हो गया है। तंजीम हसन ने हांगकांग को तीसरा झटका दे दिया है।

BAN vs HKG Live: जीशान ने खोले हाथ

10 ओवर का खेल हो चुका है और हांगकांग के स्कोर बोर्ड पर 64 रन लगे हैं। जीशान ने पिछले कुछ ओवरों में गेयर बदला है और अब वह 24 के स्कोर पर पहुंच गए हैं, जबकि निजाकत 12 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।

BAN vs HKG Live: 8 ओवर बाद हांगकांग 45/2

8 ओवर का खेल हो चुका है और हांगकांग के स्कोर पर रन सिर्फ 45 रन लगे हैं। निजाकात खान 9 और जीशान 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। 8 रन बनाने के लिए जीशान 22 गेंदें खेल चुके हैं।

बाबर हयात लौटे पवेलियन

हांगकांग को दूसरा झटका बाबर हयात के रूप में लगा है। तंजीम अहमद ने उन्हें आउट किया। उन्होंने 12 गेंदों में 14 रन बनाए। 5 ओवर के बाद हांगकांग का स्कोर 31/2 है।

अंशुमन रथ के रूप में हांगकांग को पहला झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज अंशुमन रथ आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 5 गेंदों में 4 रन बनाए। तस्कीन अहमद ने उन्हें आउट किया। बांग्लादेश का स्कोर 1.5 ओवर के बाद 13/1 है।

हांगकांग की शुरू हुई बल्लेबाजी

हांगकांग की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में जीशान अली और अंशुमन रथ क्रीज पर उतर चुके हैं। बांग्लादेश की ओर से पहला ओवर मेंहदी हसन कर रहे हैं।

BAN vs HKG Live: बांग्लादेश की प्लेइंग 11

बांग्लादेश की प्लेइंग 11: परवेज हुसैन, तंजीद हसन, लिटन दास, तोहिद हिरदॉय, शमीम हुसैन, जेकर अली, मेहंदी हसन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन शाकिब, तस्कीन अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान।

BAN vs HKG Live: हांगकांग की प्लेइंग 11

हांगकांग की प्लेइंग 11: जीशान अली, अंशुमन रथ, बाबर हयात, निजाकात खान, कल्हण चल्लू, किंचित शाह, यासिम मुर्ताजा, एजाज खान, एहसान खान, आयुष शुक्ला, आतिक इकबाल।

BAN vs UAE Live: कैसा खेलेगी पिच?

पिच रिपोर्ट में यह बात कही गई है कि यहां गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि, बॉलर्स को हवा का साथ जरूर मिल सकता है। मगर रन बनते हुए दिखाई देंगे यह बात तय है।

BAN vs HKG Live: बांग्लादेश ने जीता टॉस

बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। यानी हांगकांग की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी।

BAN vs HKG Live: तस्कीन अहमद होंगे बड़ा खतरा

तस्कीन अहमद से हांगकांग के बल्लेबाजों को बड़ा खतरा होगा। तस्कीन ने पिछले कुछ समय में लगातार अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है।

BAN vs HKG Live: सूर्या कोहली-रोहित से बेहतर कप्तान?

क्यों रोहित-कोहली और धोनी से बेहतर टी-20 कप्तान हैं सूर्यकुमार यादव। पढ़ लीजिए और जान जाइए।

T20I में कोहली-रोहित और धोनी से बेहतर कप्तान Suryakumar! यकीन नहीं तो देख लीजिए यह आंकड़े

BAN vs HKG Live: इकलौते मैच में हांगकांग ने मारी है बाजी

हांगकांग और बांग्लादेश के बीच अब तक एक ही टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है, जिसमें बाजी हांगकांग ने मारी है।

BAN vs HKG Live: लय में दिखे थे किंचित शाह

हांगकांग की तरफ से पिछले मैच में किंचित शाह ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी। 3 ओवर के स्पेल में किंचित ने 2 विकेट अपने नाम किए थे। विकेट निकालने के साथ-साथ उनकी लाइन एंड लेंथ भी बेहतरीन नजर आई थी।

BAN vs HKG Live: जबरदस्त फॉर्म में हैं लिटन दास

बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास कमाल की फॉर्म में हैं। पिछली 10 पारियों में लिटन तीन अर्धशतक ठोक चुके हैं। आखिरी मैच में उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ 73 रन ठोके थे।

BAN vs HKG Live Streaming: कहां देख पाएंगे मैच?

बांग्लादेश बनाम हांगकांग मैच का लाइव टेलिकास्ट आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ आप सोनी लिव ऐप पर उठा सकेंगे।

BAN vs HKG Live: IND vs PAK मैच पर बड़ी खबर

बांग्लादेश और हांगकांग के बीच मैच शुरू होने से पहले IND vs PAK मैच से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। आप भी पढ़ लीजिए।

IND vs PAK: पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम से आई टीम इंडिया के लिए खुशखबरी! अनफिट स्टार खिलाड़ी के खेलने पर सस्पेंस

BAN vs HKG Live: पहले मैच में मिली थी हांगकांग को हार

हांगकांग को पहले मैच में अफगानिस्तान के हाथों करारी हार का मुंह देखना पड़ा था। टीम का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया था और टीम सिर्फ 94 रन ही बना सकी थी। ऐसे में टीम इस मुकाबले में बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जरूर करेगी।

BAN vs HKG Live: बांग्लादेश बनाम हांगकांग

नमस्कार स्वागत है आपका एशिया कप 2025 के तीसरे मुकाबले में। अबू धाबी के मैदान पर आज बांग्लादेश की भिड़ंत हांगकांग के साथ होनी है। बांग्लादेश की निगाहें जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने पर होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ