BAN vs ENG: बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच खेले गए सीरीज के आखिरी वनडे मैच में लिटन दास की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और अंग्रेजों को धूल चटा दी। इस मैच के हीरो टीम के दिग्गज खिलाड़ी शाकिब अल हसन रहे जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से गदर मचाया और एक महा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 246 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस छोटे से लक्ष्य को पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम पत्तों की तरह बिखर गई और 196 रनों पर ही आउट हो गई। इसी के चलते बांग्लादेश ने मैच 50 रनों से जीत लिया। हालांकि सीरीज पर इंग्लैंड का कब्जा रहा जिसने 2-1 से इसे जीत लिया।
और पढ़िए – IND vs AUS: रोहित शर्मा का बड़ा प्लान, चौथे टेस्ट में इस धाकड़ खिलाड़ी की हो सकती हैं एंट्री
शाकिब अल हसन ने बनाया नया रिकॉर्ड
शाकिब अल हसन ने तीसरे वनडे में इतिहास रच दिया। वह बांग्लादेश के लिए 300 वनडे विकेट चटकाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने 227 वनडे मैचों यह कारनामा अंजाम दिया है। वह इस फॉर्मेट में 6976 रन भी बना चुके हैं।
वनडे के नंबर 1 ऑलराउंडर शाकिब अब श्रीलंका के पूर्व दिग्गज सनथ जयसूर्या और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं। जयसूर्या और अफरीदी के बाद शाकिब तीसरे प्लेयर हैं, जिन्होंने 6 हजार या उससे अधिक वनडे रन बनाने के अलावा 300 विकेट भी चटकाए हैं।
और पढ़िए – WPL 2023: स्मृति मंधाना के सामने होंगी हरमनप्रीत कौर, जानिए MI और RCB की संभावित प्लेइंग-11
बांग्लादेश प्लेइंग 11: तमीम इकबाल (कप्तान), लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, महमुदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान
इंग्लैंड प्लेइंग 11: जेसन रॉय, फिलिप सॉल्ट, दाविद मालन, जेम्स विंस, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), सैम कुरेन, मोईन अली, क्रिस वोक्स, रेहान अहमद, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
22 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
33 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
37 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
58 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines