नई दिल्ली: बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार को खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम की ओर से ओपनर जेसन रॉय ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सेंचुरी ठोक डाली। रॉय ने 124 गेंदों में 18 चौके-1 छक्का ठोक कुल 132 रन जड़े। इसी के साथ इंग्लैंड के इस अनुभवी बल्लेबाज ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज

इस शानदार पारी और सेंचुरी के साथ जेसन रॉय इंग्लैंड के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। 115 मैचों की 109 ईनिंग में उनके नाम 12 शतक दर्ज हो चुके हैं। रॉय जॉनी बेयरस्टो के 11 और मार्कस ट्रेस्कोथिक के 12 शतकों से आगे निकल गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

मार्कस ने 123 मैचों में 12 शतक जड़े थे, ऐसे में रॉय कम पारियों में 12 शतक जड़ने के मामले में उनसे ऊपर आ गए। जेसन रॉय से आगे अब इंग्लैंड के सिर्फ दो बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन और जो रूट ने उनसे ज्यादा शतक लगाए हैं। मॉर्गन के नाम 13 और रूट के नाम 16 शतक दर्ज हैं। मॉर्गन वनडे से रिटायर हो चुके हैं और रूट भी अब वनडे खेलते नजर नहीं आते। ऐसे में रॉय के पास एक्टिव प्लेयर के रूप में उनसे आगे निकलने का बड़ा मौका है। वैसे ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का नाम शीर्ष पर है। सचिन ने वनडे में 49 शतक जड़े थे।

विज्ञापन

इंग्लैंड ने जड़े 326 रन

रॉय की शानदार पारी की बदौलत मैच इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 326 रन जड़े। जोस बटलर ने 76, मोईन अली ने 42 और सैम कुरेन ने 33 रनों की शानदार-दमदार पारी खेली। हालांकि पिछले मैच में शतक जड़ने वाले डेविड मलान 11 रन बनाकर आउट हो गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ