BAN vs ENG 3rd ODI: बांग्लादेश के खिलाफ क्लीन स्वीप करने उतरेगी इंग्लैंड, जानें कब और कैसे देख सकेंगे लाइव
Edited By Siddharth Sharma

BAN vs ENG 3rd ODI Live Streaming
Edited By Siddharth Sharma

BAN vs ENG 3rd ODI Live Streaming
BAN vs ENG 3rd ODI: इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच आज खेला जाएगा। ये मैच चट्टोगाम में होगा। इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम 2-0 से आगे हैं। टीम ने दोनों ही मैच शानदार तरीके से जीते हैं। इंग्लैंड इस मैच को जीतकर क्लीन स्वीप करना चाहेगा।
इस सीरीज में इंग्लैंड की कप्तानी जोस बटलर कर रहे हैं। वहीं बांग्लादेश की कप्तानी लिटन दास के हाथों में है। इस मैच को भारत में आसानी से मोबाइल फोन पर देख सकते हैं। मैच भारतीयसमयानुसार सुबह 11:30 बजे शुरू होगा।
इंग्लैंड वनडे क्रिकेट के फॉर्मेट में बांग्लादेश पर हावी रही है। दोनों के बीच अब तक 22 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें 18 बार इंग्लैंड की टीम को जीत मिली है, जबकि 4 मैच बांग्लादेश ने जीते हैं। बांग्लादेश की धरती पर इंग्लैंड की टीम को 9 जीत और 2 हार मिली है।
बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला तीसरा वनडे मैच भारतीयसमयानुसार सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा।
बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाले तीसरे वनडे मैच को भारतीय समयानुसार 11:30 बजे से फैन कोड एप पर लाइव देखा जा सकता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: