BAN vs ENG 1st ODI Live Streaming: भारत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है और एक-दूसरे के साथ मैच खेल रही हैं। इसी कड़ी में इंग्लैंड की टीम बांग्लादेश के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज का पहला मैच 1 मार्च 2023 को खेला जाएगा। ये मैच बांग्लादेश के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में इंग्लैंड की कप्तानी जोस बटलर कर रहे हैं। वहीं बांग्लादेश की कप्तानी लिटन दास के हाथों में है।
इस मैच में बांग्लादेश की टीम भारी आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। उसने दिसंबर में खेली गई वनडे सीरीज में भारतीय टीम को मात दी थी ऐसे में वह इस जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलकर आ रही है।
और पढ़िए – हवा में लहराकर सीधे स्टंप में घुसी Nathon Lyon की बॉल, पुजारा भी रह गए हैरान, देखें वीडियो
BAN vs ENG Head to Head: इंग्लैंड का पलड़ा भारी
इंग्लैंड वनडे क्रिकेट के फॉर्मेट में बांग्लादेश पर हावी रही है। दोनों के बीच अब तक 21 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें 17 बार इंग्लैंड की टीम को जीत मिली है, जबकि 4 मैच बांग्लादेश ने जीते हैं।बांग्लादेश की धरती पर इंग्लैंड की टीम को 8 जीत और 2 हार मिली है। बांग्लादेश ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे 2016 में जीता था।उन्होंने 2015 के वनडे विश्व कप में भी इंग्लैंड को हराया था।
BAN vs ENG 1st ODI: कब शुरू होगा मैच ?
बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला पहला वनडे मैच भारतीयसमयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।
और पढ़िए – श्रेयस अय्यर हुए क्लीन बोल्ड, भारत की आधी टीम पवेलियन की ओर
BAN vs ENG 1st ODI Live Streaming: भारत में कैसे देखें लाइव ?
बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाले पहले वनडे मैच को भारतीय समयानुसार 2 बजे से फैन कोड एप पर लाइव देखा जा सकता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
24 mins agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
30 mins agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
1 hr agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
2 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines