हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BAN vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश से किया हिसाब बराबर, तीसरे टी20 में 7 विकेट मारी बाजी, हुआ सूपड़ा साफ

BAN vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे टी20 मैच में 7 विकेट से जीत हासिल कर ली है. इस जीत के साथ ही मेहमान टीम ने मेजबानों को 3-0 से सीरीज में पटखनी दी है. कप्तान मिचेल मार्श ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैच को एकतरफा कर दिया.

विज्ञापन
AI Generated Image

BAN vs AUS: बांग्लादेश के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है. सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दमदार खेल दिखाते हुए एकतरफा 7 विकेट से मैच अपने नाम किया. इसी के साथ टीम ने वनडे सीरीज में मिली हार का बदला भी ले लिया है. पहले 2 मैचों में जीत हासिल कर ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी थी, बची हुई कसर आखिरी मैच में बांग्लादेश को हराकर पूरी हो गई है. मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 109 रन बनाए तो वहीं मेहमान ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर 11 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली.

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने किया धमाकेदार प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए कमाल का प्रदर्शन किया. बांग्लादेश के बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के आगे पूरी तरह से पस्त नजर आए. मेहमान टीम के लिए स्पेंसर जॉनसन सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी में महज 6 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए. उनके साथ-साथ नाथन एलिस और एडम जाम्पा ने भी 2-2 विकेट चटकाए. बांग्लादेश के लिए इस मैच में तौहीद ह्रदोए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 51 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली. उनके अलावा रिशाद हुसैन ने 16 रन बनाए और कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाया. 

11 ओवर में ही खत्म कर दिया मैच 

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैच को एकतरफा कर दिया. टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने इस मैच में 28 गेंदों में 60 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 7 चौके और 4 छक्के निकले. उनके अलावा टिम डेविड ने 3 गेंदों में 11 रन जड़कर मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में मिली हार का बदला भी पूरा किया. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- यादगार पारी खेलने के बाद भी ये महारिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए वैभव सूर्यवंशी, आउट होने के बाद चेहरे पर छाई मायूसी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola