BAN vs AGF: अफगानिस्तान के स्टार आलराउंडर राशिद खान को कौन नहीं जानता। जब भी वह मैदान पर उतरते हैं तो कुछ ऐसा जरूर करते हैं, जिससे मुकाबला यादगार बने। सटीक लाइन लेंथ और विकेटटेकर से अपनी पहचान रखने वाला ये लेग स्पिनर गेंद-बल्ले के साथ ही फील्डिंग में भी लाजवाब है। राशिद खान ने इसका नजारा बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 में भी दिखाया, जब वह हवा में उछले और एक अद्भुत कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया।
राशिद खान ने लपका अद्भुत कैच
दरअसल, सिलहट में खेले गए दूसरे टी20 में बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं। बांग्लादेश की बल्लेबाजी चल रही थी और सलामी बल्लेबाज लिट्टन दास 35 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी मुजीब उर रहमान ने 10वें ओवर की पहली गेंद पर दास को फंसाया। दास ने इन साइड आउट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग सही नहीं होने के चलते प्वाइंट पर खड़े राशिद हवा में उड़े और कैच लपक लिया।
https://twitter.com/FanCode/status/1680825899137089536?s=20
राशिद को नहीं मिला एक भी विकेट
मुकाबले में राशिद खान ने कमाल का कैच पकड़ने के अलावा 4 ओवर भी डाले, जिनमें उन्होंने सिर्फ 19 रन दिए। हालांकि राशिद को कोई सफलता नहीं मिल पाई। यही वजह है कि उनकी टीम को 6 विकेट से हार नसीब हुई।
मैच का पूरा लेखा-जोखा
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मुकाबला सिलहट में खेला गया। बारिश की खलल के बाद यह मुकाबला 17-17 ओवर का हुआ। अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 17 ओवर में 7 विकेट खोकर 116 रन बनाए थे। इसके जवाब में बांग्लादेश ने 4 विकेट खोकर 119 रन बनाए और 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में कप्तान शाकिब अल हसन जीत के हीरो रहे, जिन्होंने 3 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट निकाले। फिर बादे में बल्ले से 18 रन बनाए।
संबंधित खबरें
दूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
20 mins agoश्रेयस ने तूफानी फिफ्टी ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-सूर्या को पछाड़ा
26 mins agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
53 mins agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
1 hr agoपांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
1 hr agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
2 hrs agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
3 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
3 hrs agoLIVE: जीत की ओर बढ़ी न्यूजीलैंड की टीम, बल्ले के बाद गेंद से भी फेल भारतीय
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines