नई दिल्ली: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अफगानिस्तान के बांग्लादेश टूर के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। ये टूर 14 जून को ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट के साथ शुरू होगा। श्रृंखला के लिए अफगानिस्तान टीम 10 जून को बांग्लादेश जाएगी।
जुलाई से पहले अफगानिस्तान की टीम आएगी इंडिया
इसके बाद टीम भारत की यात्रा करेगी, ईद-उल-अजहा के दौरान बांग्लादेश टूर पर ब्रेक रहेगा। इंडिया टूर के दौरान तीन मैचों की वनडे सीरीज 16 जून से खेली जा सकती है। अफगानिस्तान की टीम तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला शुरू होने से चार दिन पहले 1 जुलाई को बांग्लादेश लौटेगी। जिसमें सभी खेल चटोग्राम में खेले जाएंगे। इस दौरे में सिलहट में दो मैचों की टी20 श्रृंखला भी शामिल है जो 16 जुलाई को समाप्त होगी।
श्रीलंका के खिलाफ 2 जून से होगा मुकाबला
बांग्लादेश पहुंचने से पहले अफगानिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ 2 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। अफगानिस्तान की टीम इससे पहले बांग्लादेश के साथ टेस्ट क्रिकेट खेल चुकी है। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ 224 रन की शानदार जीत दर्ज की थी।
एकदिवसीय मैचों में बांग्लादेश ने 7-4 जीत का रिकॉर्ड बनाया है, जबकि अफगानिस्तान ने सबसे छोटे प्रारूप टी-20 में 6-3 रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। फिलहाल टीमों की घोषणा की जानी बाकी है, बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन आयरलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान अंगुली की चोट के कारण एकमात्र टेस्ट से चूक सकते हैं।
ये है शेड्यूल
14-18 जूनः एकमात्र टेस्ट, ढाका
5 जुलाई: पहला वनडे, चटोग्राम
8 जुलाई: दूसरा वनडे, चटोग्राम
11 जुलाई: तीसरा वनडे, चटोग्राम
14 जुलाई: पहला टी20, सिलहट
16 जुलाई: दूसरा टी20, सिलहट
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines