BAN vs AFG: भारत में इसी साल वनडे विश्वकप 2023 होना है। इसके बाद 2024 में टी20 विश्वकप खेला जाना है। इन दोनों विश्वकप के लिए टीमें अभी से तैयारी में जुट गई हैं। बांग्लादेश के हाथों दूसरे टी20 में मिली हार के बाद अफगानिस्तान टीम (Afghanistan Cricket Team) के कप्तान राशिद खान (Rashid Khan) ने अपनी टीम की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा किया। उन्हें टीम की बल्लेबाजी पर सवाल उठाए हैं।
राशिद खान ने बताई अफगानिस्तान की सबसे बड़ी कमजोरी
राशिद खान बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी हैं। वह टी20 में कप्तानी भी करते हैं। तीसरा टी20 हारने के बाद उन्होंने बल्लेबाजों पर भड़ास निकाली। राशिद ने कहा कि ‘टी20 में स्किल का काफी ज्यादा महत्व होता है और हमारे अंदर उसकी साफतौर पर कमी दिखी। खासतौर पर बल्लेबाजी में सुधार की जरूरत है।’ बता दें कि इस सीरीज में अफगानिस्तान के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। सलामी बल्लेबाजों ने बहुत निराश किया।
विश्वकप से पहले इन चीजों में सुधार करना होगा
राशिद खान ने साफ कहा कि ‘अगर हम रन बनाने के लिए थोड़ा और टाइम लें तो फिर अच्छी शुरूआत दे सकते हैं। आपको अपने रोल और कैपेसिटी के बारे में पता होना चाहिए। इसके अलावा अपने इमोशंस पर भी कंट्रोल रखना होगा। हमारे अंदर इस चीज की कमी है। हमारा मेन टार्गेट वर्ल्ड कप से पहले इन चीजों में सुधार करना है।’
टेस्ट, टी20 में अफगानिस्तान को मिली हार
दरअसल,अफगानिस्तान ने हाल में बांग्लादेश का दौरा किया, जहां उसे एक मात्र टेस्ट में 546 रनों से हार मिली। इसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज को अफगानिस्तान ने 2-1 से जीत दर्ज की। फिर 2 मैचों की टी20 सीरीज में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 2-0 से हरा दिया है। दूसरे टी20 में बांग्लादेश ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
23 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
56 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines