---विज्ञापन---

क्रिकेट

Asia Cup 2023: मेहदी हसन और नजमुल शान्तो का बड़ा धमाका, एशिया कप में सेंचुरी ठोक बना दिए ये 3 रिकॉर्ड

Najmul Shanto Mehidy Hasan Partnership: एशिया कप के तहत खेले जा रहे मुकाबलों में एक के बाद एक रिकॉर्ड बन रहे हैं। रविवार को बांग्लादेश-अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे मैच में बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़े। इसी के साथ मेहदी हसन मिराज और नजमुल शान्तो ने अपने नाम […]

Najmul Shanto Mehidy Hasan Partnership: एशिया कप के तहत खेले जा रहे मुकाबलों में एक के बाद एक रिकॉर्ड बन रहे हैं। रविवार को बांग्लादेश-अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे मैच में बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़े। इसी के साथ मेहदी हसन मिराज और नजमुल शान्तो ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।

बनाए ये 3 रिकॉर्ड 

दोनों बल्लेबाजों ने एशिया कप के इतिहास में बांग्लादेश की सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बनाया। मेहदी और नजमुल ने 190 गेंदों में 194 रन की साझेदारी की। इसी के साथ उन्होंने एशिया कप के इतिहास की 10वीं सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इस मामले में उन्होंने श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या और अविष्का गुनावर्धने का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 191 रन बनाए थे। मेहदी हसन और नजमुल की ये एशिया कप में तीसरे विकेट के लिए चौथी सबसे बड़ी पार्टनरशिप भी रही।

---विज्ञापन---

रिटायर्ड हर्ट होकर लौटे मेहदी हसन 

हालांकि शानदार बल्लेबाजी कर पारी को आगे बढ़ा रहे मेहदी हसन रिटायर्ड हर्ट होकर लौट गए। हसन ने 119 गेंदों में 7 चौके-3 छक्के ठोक 112 रन जड़े। हसन के आउट होने के बाद तौहीद हृदॉय के साथ शांतो ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन 45वें ओवर में वह 105 गेंदों में 9 चौके-2 छक्के ठोक 104 रन जड़कर पवेलियन लौट गए। उन्हें नजीबुल्लाह जादरान ने रनआउट किया।

---विज्ञापन---

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 334 रन बनाए। इसमें मेहदी हसन के 112, नजमुल शांतो के 104, मुशफिकुर रहीम के 25 और शाकिब अल हसन के 32 रन शामिल रहे।

First published on: Sep 03, 2023 08:08 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola