नई दिल्ली: टी-20 क्रिकेट में रोमांच का नजारा देखने को मिला है। बांग्लादेश-अफगानिस्तान के बीच शुक्रवार को बांग्लादेश के सिलहट स्टेडियम में खेला गया मुकाबला रोमांच से लबरेज रहा। मैच का नतीजा आखिरी ओवर में निकला, जिसे देख क्रिकेटप्रेमी दंग रह गए।
लास्ट ओवर में करीम जनत ने ली हैट्रिक, फिर भी नहीं बचा पाए मैच
बांग्लादेश को आखिरी ओवर में जीत के लिए 6 रन की जरूरत थी। करीम जनत ने पहली गेंद डाली तो मेहदी हसन ने इस पर चौका जड़ दिया। अब बांग्लादेश को 5 गेंदों में महज 2 रन की जरूरत थी। जनत ने अगली गेंद पर मेहदी हसन को मोहम्मद नबी के हाथों कैच आउट कर बांग्लादेश को बड़ा झटका दे दिया। हसन 8 रन बनाकर आउट हुए। अब बारी थी अगली गेंद की।
अफगानिस्तान के दूसरे गेंदबाज बने करीम
जनत ने अगली ही गेंद पर नए बल्लेबाज तस्किन अहमद को रहमानुल्लाह गुरबाज के हाथों कैच करा उल्टे पांव पवेलियन लौटा दिया। दो गेंदों में दो विकेट चटाकाकर जनत खुशी से झूम उठे। अपनी हैट्रिक गेंद की बारी थी। जनत ने अगली गेंद पर नसुम अहमद को डक पर आउट कर न सिर्फ हैट्रिक ले ली बल्कि मैच का रुख भी अफगानिस्तान की ओर मोड़ दिया। नए बल्लेबाज शोरिफुल इस्लाम पांचवीं गेंद पर स्ट्राइक पर आए। जनत ने जैसे ही अगली गेंद डाली, इस्लाम ने इसे कवर के ऊपर से ठोका और चौका जड़कर अफगानिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली। एक गेंद शेष रहते बांग्लादेश ने ये मैच 2 विकेट से जीता। हालांकि मैच बांग्लादेश ने जीता, लेकिन करीम जनत अपनी हैट्रिक से बड़ा रिकॉर्ड बना गए। वह टी-20 में हैट्रिक लेने वाले अफगानिस्तान के दूसरे गेंदबाज बन गए।
तौहीद हृदॉय और शमीम हुसैन ने खेली शानदार पारी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 154 रन बनाए और बांग्लादेश को 155 रन का टार्गेट दिया। बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही और उनके 4 विकेट 64 रन के अंदर गिर गए। इसके बाद तौहीद हृदॉय ने 47 और शमीम हुसैन ने 33 रन जड़कर अपनी टीम को मुश्किल परिस्थिति से निकाल लिया। दो मैचों की टी-20 सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे हो गई है। सीरीज का दूसरा मैच 16 जुलाई को खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
20 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines