Mehidy Hasan Miraz Injured: एशिया कप के मुकाबले रोमांचक होते जा रहे हैं। शनिवार को भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले के बाद रविवार को बांग्लादेश-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने रहीं। इस दौरान शानदार बल्लेबाजी कर रही बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज मेहदी हसन मिराज को चोट लग गई।
रिटायर्ड हर्ट होकर लौट गए मेहदी हसन
ये घटना 43वें ओवर के दौरान हुई। मुजीबुर रहमान की पहली ही गेंद पर मिराज ने एक्स्ट्रा कवर की ओर करारा छक्का ठोक डाला। शानदार छक्का ठोकने के बाद मेहदी के बाएं हाथ में चोट लग गई। उन्हें दर्द बढ़ने के बाद मैदान से बाहर ले जाया गया। मेहदी रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद मुशफिकुर रहीम बल्लेबाजी करने आए। इससे पहले मेहदी हसन और नजमुल शांतो ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाए। दोनों बल्लेबाजों ने 194 रन की पार्टनरशिप की।
mehidy hasan miraz injured
हालांकि इसके बाद वह गेंदबाजी करने लौटे और टीम की जीत में योगदान दिया। उन्होंने 8 ओवर में 41 रन देकर 1 विकेट निकाला।
पांच साल बाद वनडे में ओपनिंग
खास बात यह है कि मेहदी हसन मिराज पांच साल बाद पहली बार वनडे में ओपनिंग कर रहे थे। वह इस दौरान शानदार फॉर्म में नजर आए और ऐसा करते हुए अपना दूसरा शतक जमाया।
50 ओवर में जड़े 334 रन
पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 334 रन जड़े। इसमें मेहदी हसन मिराज के 112 और नजमुल शांतो के 104 रन शामिल रहे। मिडल ऑर्डर पर मुशफिकुर रहीम ने 15 गेंदों में 25 और कप्तान शाकिब अल हसन ने 18 गेंदों में 4 चौके-1 छक्का ठोक 32 रन कूटे। शमीम हुसैन ने 6 गेंदों में 11 रन बनाए।
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
7 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines