नई दिल्ली: आईसीसी ने अफगानिस्तान के हेड कोच जोनाथन ट्रॉट और खिलाड़ी अजमतुल्लाह उमरजई पर जुर्माना लगाया है। उन पर ये जुर्माना बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं के लिए लगाया गया। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान ट्रॉट और उमरजई लेवल 1 आचार संहिता का उल्लंघन करते पाए गए। इसके बाद दोनों पर उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।
ट्रॉट ने अंपायर से जताई थी नाराजगी
दरअसल, सिलहट में जब अफगानिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान मैच बारिश के कारण बाधित हो गया था। बारिश से बाधित होने के कारण खेल को 17 ओवर का कर दिया गया। ब्रेक के दौरान ट्रॉट ने अंपायर के निरीक्षण के दौरान अपनी नाराजगी जताई थी। ट्रॉट को बताया गया था कि मैच को फिर से शुरू होने में और देरी होगी। इसके बाद वे खफा हो गए।
उमरजई ने तौहीद हृदॉय के खिलाफ दी थी आक्रामक प्रतिक्रिया
वहीं उमरजई को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। इसके तहत किसी बल्लेबाज के आउट होने पर अपमानजनक या आक्रामक प्रतिक्रिया शामिल है। लक्ष्य का पीछा करते हुए 15वें ओवर में उमरजई बांग्लादेश के बल्लेबाज तौहीद हृदॉय का विकेट लेकर उनके करीब पहुंच गए थे। उन्होंने तौहीद के पवेलियन लौटते समय आक्रामक प्रतिक्रिया दी थी।
दोनों ने स्वीकार किया अपराध
जुर्माने के अलावा ट्रॉट और उमरजई दोनों को एक डिमेरिट अंक दिया गया है। यह 24 महीने की अवधि में उनका पहला अपराध है। इस जोड़ी ने मैच रेफरी नेयामुर राशिद की मंजूरी को स्वीकार कर लिया। इस वजह से औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं रही। बांग्लादेश ने छह विकेट और पांच गेंद शेष रहते 117 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आसानी से मैच जीत लिया। बांग्लादेश ने वनडे सीरीज में 2-1 से मात खाने के बाद टी-20 सीरीज में 2-0 से शानदार जीत दर्ज की।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
28 mins agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
47 mins agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
1 hr agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
2 hrs agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
2 hrs ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines