BAN vs AFG: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट में 24 साल के तेज गेंदबाज निजत मसूद ने कमाल कर दिया है। वह अफगानिस्तान के लिए डेब्यू टेस्ट में ही 5 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले अमीर हमजा साल 1019 में यह कमाल कर चुके हैं।
डेब्यू में 5 विकेट लेने वाले निजत मसूद अफगानिस्तान के तीसरे ऐसे गेंदबाज भी बन गए हैं, जिन्होंने एक टेस्ट मैच में 5 विकेट निकाले हैं। उनके अलावा राशिद खान और अमीर हमजा यह कारनामा कर चुके हैं। इससे पहले निजत डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बने थे। इसके बाद उन्होंने 4 और विकेट निकाले।
पहली ही गेंद पर चटकाया था विकेट
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में डेब्यू टेस्ट की पहली गेंद पर विकेट हासिल करने वाले पहले निजत 1090 के बाद से दुनिया के आठवें बॉलर बन गए हैं। वह विश्व क्रिकेट के ऐसे 22वें गेंदबाज भी बने, जिन्होंने डेब्यू टेस्ट मैच की पहली गेंद पर विकेट चटकाने का अनोखा कमाल करके दिखाया है।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1669219565904220162?s=20
साल 1990 से टेस्ट डेब्यू में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाज
- रिचर्ड इलिंगवर्थ (1991)
- नीलेश कुलकर्णी (1997)
- चमिला गैमेज (2002)
- नाथन लियोन (2011)
- शमिंडा एरंगा (2011)
- डेन पीट (2014)
- हार्डस विलोजेन (2016)
- निजात मसूद (2023)
अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच का हाल
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहली पारी में बांग्लादेश ने नजमुल हुसैन शांतो और महमुदूल हसन जॉय की शानदार पारियों के दम पर 382 रन बनाए हैं। इस मुकाबले में अफगानिस्तान के लिए पहली परी में निजात मसूद ने 5 विकेट निकाले। 282 रनों के जवाब में अफगानिस्तान ने 115 रन पर 5 विकेट खो दिए हैं। पहले दिन का दूसरा सेशन चल रहा है। क्रीज पर अफसर जजई और करीम जानत टिके हुए हैं।
निजत मसूद ने 16 ओवर में 2 मेडन डाले, 79 रन देकर चटकाए 5 विकेट
निजत मसूद ने 16 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान 2 मेडन ओवर डाले। 79 रन देकर इस युवा गेंदबाज ने 5 बल्लेबाजों का शिकार किया। इनमें जाकिर हसन, मोमिनल हक, मुश्फिकर रहीम, तैजुल इस्लाम और शोरिफुल इस्लाम का नाम शामिल है।
संबंधित खबरें
राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
19 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
26 mins agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
27 mins agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
2 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
3 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines