BAN vs AFG 1st Test: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच का आज से आगाज हो गया है। इसका आयोजन ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में किया जा रहा है। मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने पहली ही गेंद पर बांग्लादेश का एक विकेट झटका दिया। इसे डेब्यू कर रहे निजत मसूद ने लिया जिन्होंने इसी के साथ इतिहास रच दिया है।
निजत मसूद ने ऐसे रचा इतिहास
24 साल के तेज गेंदबाज निजत मसूद ने अपने टेस्ट करियर की पहली ही गेंद पर बांग्लादेश के ओपनर जाकिर हसन को आउट कर दिया। राशिद खान के चोटिल होने के बाद डेब्यू कर रहे निजत की पहली गेंद जाकिर के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के ग्लव्स में गई। इसके बाद निजत और अफगानिस्तान के फील्डर्स ने कैच की अपील की। लेकिन, अंपायर ने जाकिर को आउट नहीं किया। इसके बाद अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने रिव्यू लिया। टीवी रीप्ले में दिखा कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के पास गई थी। ऐसे में निर्णय बदलना पड़ा।
ऐसा करने वाले बन गए अफगानिस्तान के पहले गेंदबाज
निजत खान डेब्यू में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले अफगानिस्तान के पहले और ओवरऑल 22वें बॉलर बन गए हैं। ये कारनामा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज टीपी होरन हैं। उन्होंने 1882-83 में सिडनी टेस्ट में ऐसा किया था। इस लिस्ट में नेथन लॉयन समेत कई दिग्गज गेंदबाज शामिल हैं। भारत की तरफ से कारनामा निलेश कुलकर्णी ने किया था। उन्होंने 1987 में श्रीलंकाई क्रिकेटर मर्वन अट्टापट्टू को आउट किया था।
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
38 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines